Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

October 5, 2026

CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

October 5, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पटवारी से प्यून तक भर्ती का बदला नियम, अब नए तरीके से होगा चयन

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 62
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों और कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब इन पदों को विभागीय स्तर पर सीधे भरने की व्यवस्था को सीमित करते हुए कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर भर्ती करने पर जोर दिया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राजस्व निरीक्षक, पटवारी और सहायक ग्रेड-3 से लेकर वाहन चालक, प्यून, चौकीदार और माली जैसे पदों पर भी मंडल की परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा।

कई विभाग अपने भर्ती नियमों में संशोधन कर चुके हैं, जबकि अन्य विभागों में नियमों को बदलने की प्रक्रिया जारी है। संशोधित नियम लागू होने के बाद संबंधित विभागों के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा व्यवस्था के दायरे में आ जाएंगे। इससे अलग-अलग विभागों में अलग चयन प्रक्रिया के बजाय केंद्रीकृत परीक्षा के माध्यम से भर्ती को बढ़ावा मिलेगा।

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

इन विभागों के पद होंगे परीक्षा के दायरे में

नई व्यवस्था के तहत सामान्य प्रशासन, गृह एवं पुलिस, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जेल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जल संसाधन, आदिम जाति विकास और समाज कल्याण विभाग के पद शामिल किए गए हैं। इसके अलावा संस्कृति, कृषि, उद्यानिकी, खनिज, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, सहकारिता और राजस्व विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पद भी परीक्षा व्यवस्था के दायरे में होंगे।

ऊर्जा, मत्स्य, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के साथ निगमों और सहकारी संस्थाओं के पदों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है। कई अन्य सरकारी विभाग भी अपने भर्ती नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।

सात समूहों में बांटे गए सरकारी पद

कर्मचारी चयन मंडल ने सरकारी पदों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और सेवा की प्रकृति के आधार पर सात अलग-अलग समूहों में विभाजित किया है। इनमें अभियांत्रिकी सेवा के उप अभियंता, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के तकनीकी एवं प्रशासनिक पद शामिल हैं।

इसके अलावा कार्यालयीन एवं आशुलिपिक पद, शैक्षणिक सेवा, वर्दीधारी सेवा, विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवा तथा हाईस्कूल और तकनीकी स्तर के पदों के लिए भी अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया है, जिसमें विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख किया गया है।

पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत इन पदों पर परीक्षा

स्नातक स्तर के समूह में सहायक प्रबंधक, श्रम निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अमीन जैसे पद शामिल हैं। इसी समूह में कनिष्ठ रोजगार अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद भी रखे गए हैं।

वहीं कार्यालयीन श्रेणी में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और पंजीयन लिपिक जैसे पद शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पदों में स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट सहित अन्य तकनीकी पदों को भी परीक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।

सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है असर

वाहन चालक से प्यून, चौकीदार और माली तक चयन

सबसे कम शैक्षणिक योग्यता वाले सातवें समूह में वाहन चालक के साथ भृत्य, चौकीदार, स्वीपर और माली जैसे पद शामिल किए गए हैं। इसके अलावा हमाल, वार्ड बॉय, आया, केयरटेकर, रसोइया, जांच अनुचर, मत्स्य जमादार और वाटरमेन जैसे पद भी इस समूह में रखे गए हैं।

इस बदलाव के बाद अलग-अलग विभागों में अलग-अलग चयन प्रक्रिया के बजाय कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आधारित केंद्रीकृत भर्ती व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एक समान परीक्षा प्रणाली का सामना करना होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

October 5, 2026

CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

October 5, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

October 5, 2026

गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

October 5, 2026

CG News: नवरात्रि में डांडिया-गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, बिना अनुमति कार्यक्रम किया तो होगी कार्रवाई

October 5, 2026
Editors Picks

रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

October 5, 2026

CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

October 5, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

October 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

रायपुर के रायखेड़ा निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; थाना प्रभारी घायल

October 5, 2026

CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

October 5, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.