सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो महिलाओं को चोरी के आरोप में घेरकर उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार
चोरी का आरोप लगाकर महिलाओं को पीटा
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाजार में मौजूद लोगों ने दो महिलाओं पर मोबाइल और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर लिया और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साप्ताहिक बाजार में लोगों की भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर रखा है। कुछ लोग उनसे पूछताछ करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि इसी दौरान उनके साथ मारपीट भी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाजार में इतनी भीड़ के बीच महिलाओं के साथ मारपीट की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि, महिलाओं पर लगाए गए चोरी के आरोपों और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।




