मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास हुआ। यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान मोड़ के पास चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
बस के पेड़ से टकराते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक बच्ची सहित 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, रात में ठंडक, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटनास्थल पर पहुंची टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




