Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, November 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 48
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बस्तर संभाग में भी कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक प्रभावित हुई, वहीं कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने 4 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर में बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत

राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण दिवाली की खरीदारी करने निकले लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रायपुर में 30.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रायपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कमजोर होने के बाद भी मुरासु का असर जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना प्रचंड चक्रवाती तूफान मुरासु उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। 3 नवंबर को दोपहर तक इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने और आधी रात तक गहरे अवदाब में तब्दील होने की संभावना जताई गई थी।

हालांकि, तूफान की तीव्रता कम होने के बावजूद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना रह सकता है। विशेष रूप से रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।

गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 4 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तूफान का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है, जिसके चलते बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव शामिल हैं।

इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

November 4, 2026

क्या ठंड के कारण स्लो हो जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये सच!

November 4, 2026

देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

November 4, 2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

November 4, 2026
Editors Picks

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

November 4, 2026

छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

November 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

November 4, 2026

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

November 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.