Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

17 साल बाद यूरोप से भारत लौट रही फ्लाइट को नहीं मिली एंट्री, 8 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा विमान

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 54
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस (SAS) ने 17 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत के लिए अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कीं, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मंगलवार (2 जून) को कोपेनहेगन से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइंस की पहली फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट करीब चार घंटे का सफर तय कर चुकी थी, तभी क्रू मेंबर को एक ऐसा मैसेज मिला जिसके बाद उन्हें विमान वापस कोपेनहेगन की तरफ मोड़ना पड़ा।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2026 : छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे आज, कई प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

आखिर क्यों लौटना पड़ा वापस?

यूरोपीय देशों की स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस की फ्लाइट SK969 (एयरबस A330) कोपेनहेगन से मुंबई के लिए उड़ान भर चुकी थी। जब यह विमान अजरबैजान के ऊपर से गुजर रहा था, तभी कोपेनहेगन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) यूनिट ने कॉकपिट क्रू को विमान वापस मोड़ने का निर्देश दिया। विमानन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस घटना की पुष्टि की है।

दरअसल, उड़ान के बीच में क्रू को यह जानकारी दी गई कि भारत के विमानन नियामक यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस उड़ान के संचालन के लिए अभी तक अपनी मंजूरी नहीं दी है। नियमों के मुताबिक, डीजीसीए से किसी भी उड़ान संचालन के लिए लिखित मंजूरी लेना अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार, यह मंजूरी नहीं दी गई थी। इस मामले में डीजीसीए और विमानन मंत्रालय की तरफ से कोई जवाब या टिप्पणी नहीं आई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर हो रही थी ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ की तैयारी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस पहली फ्लाइट के भव्य स्वागत के लिए जोरों से तैयारियां चल रही थीं। विमान को ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ (पानी की बौछार से सलामी) देने के लिए एयरपोर्ट की एक टीम पूरी तरह से स्टैंडबाय पर थी। हवाई अड्डा अधिकारियों को काफी देर बाद इस बात की सूचना दी गई कि यह फ्लाइट अब मुंबई में लैंड नहीं करेगी।

8 घंटे हवा में रहा विमान

मुंबई की ओर चार घंटे उड़ान भरने के बाद विमान बीच रास्ते से मुड़ा। इसके बाद विमान ने चार घंटे की वापसी की उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से कोपेनहेगन में लैंड कर गया।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

घटना पर एयरलाइंस ने अपने बयान में क्या कहा?

इस पूरे घटनाक्रम पर स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस (SAS) ने बयान जारी कर सफाई दी है। एयरलाइंस ने कहा कि अधिकारियों से जिस अंतिम मंजूरी की उम्मीद थी, वह नहीं मिल पाई, जिसके कारण फ्लाइट को वापस कोपेनहेगन लौटना पड़ा। उड़ान शुरू करने से पहले महीनों की प्लानिंग की गई थी और सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। संबंधित अधिकारियों के साथ चल रही बातचीत के आधार पर, एयरलाइंस को पूरी उम्मीद थी कि जब तक विमान हवा में होगा, तब तक औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी। जब तय समय पर मंजूरी नहीं मिली, तो फ्लाइट अपनी योजना के अनुसार आगे नहीं बढ़ सकी।

अगले कुछ दिनों में फिर से सेवा शुरू होने की उम्मीद

SAS एयरलाइंस ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान प्रभावित यात्रियों की मदद करने और जल्द से जल्द सेवा शुरू करने के लिए बची हुई मंजूरी हासिल करने पर है। एयरलाइंस को उम्मीद है कि औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद अगले एक-दो दिनों में यह सर्विस शुरू हो जाएगी। बता दें कि कोपेनहेगन-मुंबई रूट भारत में 17 साल बाद SAS की वापसी का प्रतीक है। यह एयरलाइंस के नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक भारत और स्कैंडिनेविया के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026

छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

October 24, 2026

Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

October 24, 2026
Editors Picks

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Rashifal 25 October 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

October 25, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.