Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, November 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

Box Office Clash: 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका! धनुष से जैकी श्रॉफ तक, 6 फिल्मों की होगी टक्कर

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 244
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

एंटरटेनमेंट डेस्क। 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इस दिन बॉलीवुड और साउथ की कुल 6 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों में हॉरर, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। जैकी श्रॉफ, धनुष, दुलकर सलमान, अमित साध और कीर्ति सुरेश जैसे सितारे अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचेंगे। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट के बारे में।

अब कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर, जानें मैचों की तारीखें

1. काली खेती (Kaali Kheti)

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ 20 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। पहले इस फिल्म का नाम ‘खेती’ रखा गया था और इसे अक्टूबर में रिलीज करने की योजना थी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां की जमीन में एक डरावना रहस्य छिपा हुआ है। खेतों और जमीन का संबंध किसी रहस्यमयी ताकत से है। फिल्म में जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शरद केलकर उनके बेटे के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक परिवार के संघर्ष और पीढ़ियों से चले आ रहे पुराने रहस्य को दिखाया गया है।

2. पार्टी एनिमल्स (Party Animals)

कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘पार्टी एनिमल्स’ मनोरंजन का अच्छा विकल्प हो सकती है। रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अली हाजी ने लिखी है। फिल्म में विराज घेलानी और अर्जुन तंवर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कहानी दो बचपन के दोस्तों मान पटेल और अरमान खन्ना की है, जो नए साल की पार्टी के लिए मुंबई में मिलते हैं। हालांकि, उनकी मस्ती भरी रात जल्द ही कई परेशानियों में बदल जाती है। पार्टी के दौरान रोमांस, पुलिस से जुड़ी उलझनें और खुद को गैंगस्टर समझने वाले कुछ लोगों की वजह से मजेदार घटनाएं होती हैं।

3. प्रताप (Pratap)

अमित साध की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘प्रताप’ भी इसी दिन रिलीज होगी। सचिन सराफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस के एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रताप रानाडे के इर्द-गिर्द घूमती है।

प्रताप की जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब एक अपराधी की पिटाई करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कुछ समय बाद उसी अपराधी की पुलिस हिरासत में मौत हो जाती है। इसके बाद प्रताप को नौकरी से हटा दिया जाता है और उसका विभाग भी उसके खिलाफ हो जाता है। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए वह खुद जांच शुरू करता है, जहां उसे भ्रष्टाचार और एक बड़ी साजिश का पता चलता है। फिल्म में ईशा देओल, सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

4. ओ.एम: ऑपरेशन मोल (O.M: Operation Mole)

धनुष की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ भी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी जंगलों में होने वाली लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। इसमें एक अंडरकवर ऑपरेशन के जरिए तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश दिखाई जाएगी। फिल्म को ‘उधिरम: द ब्लड वुड’ नाम से भी जाना जा रहा है। इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

CG Crime: छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात – बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, मारपीट कर लूटे पैसे

5. आकासमलो ओका तारा (Aakasamlo Oka Tara)

दुलकर सलमान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आकासमलो ओका तारा’ भी 20 नवंबर को दर्शकों के बीच आएगी। पवन सादिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ श्रुति हासन, केशव दीपक, रुहानी शर्मा और सात्विका वीरवल्ली नजर आएंगे।

करीब 2 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म को तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। रोमांस और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है।

6. सत्यवान सावित्री (Sathyavan Savithiri)

कीर्ति सुरेश की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ भी 20 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल है। मिस्किन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी कहानी और अन्य कलाकारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कीर्ति सुरेश और निर्देशक मिस्किन की जोड़ी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा सकती है।

कुल मिलाकर 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की छह फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

November 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का जलवा, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

November 17, 2026

प्रदूषण का डायबिटीज से भी कनेक्शन! जहरीली हवा बढ़ा सकती है टाइप-2 शुगर का खतरा; रिसर्च में खुलासा

November 17, 2026

‘आज रात कट जाएगी बिजली…’ ऐसा SMS आते ही न करें गलती, SBI ने बताया कैसे बचें साइबर फ्रॉड से

November 17, 2026
Editors Picks

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

November 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का जलवा, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

November 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

November 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.