Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj 26 October 2024 Ka Rashifal: कन्या राशि के जातक अनावश्यक खर्चों से बचें, जानें आज 26 अक्टूबर 2024 का राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

26 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आज परिस्थितियां बदलने के योग हैं और नई उम्मीदें बनेगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, वो आज आपके सामने नतमस्तक होंगे। आपके रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि

आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में अपनों की राय लेनें से उपलब्धियां आपके हाथ लगेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियों को और समय देंगे। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। कर्मचारियों के साथ बढ़िया समय बीतेगा। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि 

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज कारोबार में अचानक कुछ लाभ हो सकते हैं, स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। ऑफिस का काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात आपको उत्साहित करेगा। आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मनोनुकूल नतीजे मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल बढेगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

आज कार्यालय पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे रिश्तों में मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें और रिश्तों को सहेज कर रखें। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। अच्छा रहेगा पढाई पर विशेष ध्यान दें।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आज कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करेंगे। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओं
के समाधान में आपका सहयोग रहेगा। आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगी। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आज किसी मित्र की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएंगे तो परेशानी से बच जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएंगे। आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे तो आसानी होगी। आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि 

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें, क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में समय लग सकता है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि 

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026
Editors Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026

छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला: पति-पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति के हलफनामे पर जिरह का पूरा अधिकार

September 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.