Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, July 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 21 February 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें दैनिक राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
rasifal
rasifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

21 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझनों से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग टेक्सटाइल का काम कर रहे है, उन्हें आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रुटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज करेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे, बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। अविवाहित जातकों को आज विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स को आज बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा, जिसके बाद लाइफ बदल जाएगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गये कामों की तारीफ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए, इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए, उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी दोस्त से कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले इसपर विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी नौकरी मिलेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आज आप घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। बच्चों के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक मामले में कोई भी फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जाएगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्लान सफल होगा, व्यापार की गति पहले से तेज होगी। पहले किए गये किसी काम का बेहतर परिणाम आज आपको मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से आपको फायदा होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए नए सिरे से कोशिश करें। दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से रुके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं आज घर के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको कई जिम्मेदारियां दी जा सकती है, जिसे बखूबी निभाने में आप सफल होंगे। लवमेट आज मूवी देखने जाएंगे, साथ में डिनर भी करेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026

FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी जानकारी

July 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

July 19, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

July 19, 2026

कुवैत में ईरान का बड़ा पलटवार: गोला-बारूद डिपो और एयरबेस पर आत्मघाती ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

July 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.