Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

November 7, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

November 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, November 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: रविवार के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
rasifal
rasifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

23 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 43 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में मार्गी होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 6

वृष राशि-
आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से अच्छी सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-
आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कहीं निवेश न करें। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

शुभ रंग- ओरंज
शुभ अंक- 5

कर्क राशि-
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लगन और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3

सिंह राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर होगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8

कन्या राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज पारिवारिक अनबन समाप्त होने से घर में सौहार्द का वातावरण रहेगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7

तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज
शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके विरोधी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी, जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी।

शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 6

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7

मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 1

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 4

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

November 7, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

November 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

November 7, 2026

Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

November 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

November 7, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

November 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

November 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.