Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: 5 दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध! उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानें किन तारीखों में बंद रहेंगी दुकानें

September 15, 2026

PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा अपडेट! 30 सितंबर तक घर नहीं बनाया तो अटक सकती है सरकारी मदद, जानें वजह

September 15, 2026

दोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 7 January 2025: हनुमान जी इन राशियों का चमका सकते हैं भाग्य, मिल सकती है कोई बड़ी सफलता, जानें आज का राशिफल

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

7 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में किए गए सभी कार्यों में, विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है । शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभ फलदायक साबित होता है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों और अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम ज्यादा होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे सर्दी से बचाव हो सके।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी काम से बहार की यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी रिश्ते से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। नवविवाहित जोड़े आज कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि: 

आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें, सफलता जरुर मिलेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा। लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: 

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे। परिवार आज आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: 

आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलीयत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर सारा काम पूरा कर लेंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से फिट रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी, आप उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट के लिए अच्छा है, रिश्ता पक्का हो सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में लगेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: 

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो छात्र कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

CG News: 5 दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध! उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानें किन तारीखों में बंद रहेंगी दुकानें

September 15, 2026

PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा अपडेट! 30 सितंबर तक घर नहीं बनाया तो अटक सकती है सरकारी मदद, जानें वजह

September 15, 2026

दोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज

September 15, 2026

Chhattisgarh News: शराब को लेकर सरकार का बड़ा बदलाव! नया नियम इस तारीख से होगा प्रभावी, जानें क्या बदलेगा

September 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: 5 दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध! उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानें किन तारीखों में बंद रहेंगी दुकानें

September 15, 2026

PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा अपडेट! 30 सितंबर तक घर नहीं बनाया तो अटक सकती है सरकारी मदद, जानें वजह

September 15, 2026

दोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज

September 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.