Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश वापस; मिली है फांसी की सजा… बोलीं- ‘मौत से नहीं डरती, हर साजिश को पार कर…’

June 28, 2026

ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी: “सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा”

June 28, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, June 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Tech
Tech

AC Warning Sign: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये खतरनाक संकेत, समय रहते पहचानें वरना हो सकता है बड़ा हादसा

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
AC
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

AC Warning Sign: दिल्ली में AC में लगी आग के कारण 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद AC सेफ्टी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. दरअसल, गर्मियों में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच जाता है. ज्यादा टेंपरेचर और AC में गड़बड़ी के कारण अगर शॉर्ट सर्किट हो जाए तो यह बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है. इसलिए AC की रेगुलर सर्विसिंग जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि AC में खराबी आने से पहले यह क्या-क्या संकेत देता है. इन संकेतों को पहचान कर किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है.

आग लगने से पहले नजर आते हैं ये वॉर्निंग साइन

जलने की बदबू- अगर आपको एसी ऑन करने के बाद या इसकी यूनिट के आसपास कुछ जलने की बदबू आए तो सावधान हो जाना चाहिए. ओवरहीटिंग या किसी दूसरे इलेक्ट्रिक इश्यू के कारण यह बदबू आ सकती है.

एसी से धुआं निकलना- अगर एसी से धुआं निकल रहा है तो यह खतरे की घंटी है. धुआं देखते ही एसी को स्विच ऑफ कर दें और तुरंत टेक्नीशियन को बुलाएं. पूरी तरह रिपेयर होने तक एसी को दोबारा ऑन न करें.

असामान्य शोर- एसी ऑन करने पर अगर कुछ टूटने या टकराने की आवाज आए तो यह भी संभल जाने का संकेत है. इसके अलावा अगर एसी सामान्य से अधिक शोर कर रहा है तो यह दिखाता है कि उसका कोई पार्ट लूज है. ऐसी स्थिति में एसी की मरम्मत करवाने तक यूज न करें.

बार-बार ऑन-ऑन होना- अगर एसी अपने आप बार-बार ऑन या ऑफ हो रहा है तो कुछ बड़ी गड़बड़ है. कई बार ओवरहीटिंग के कारण ऐसा हो सकता है.

एसी का कूलिंग न करना– अगर काफी देर तक चलने के बाद भी एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो इसमें गैस लीक हो सकती है. इसके अलावा फिल्टर साफ न होने के कारण भी एयरफ्लो पर असर पड़ता है. इसी तरह अगर एसी से गर्म हवा आ रही है तो यह ओवरहीटिंग का साइन है और इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए.

स्पार्क- अगर एसी ऑन करने या इसके चालू रहने पर आपको कहीं स्पार्क या चिंगारी निकलती दिख रही है तो इसे तुरंत बंद कर दे. वायरिंग में खराबी के कारण स्पार्किंग हो सकती है. यह शॉर्ट सर्किट का भी कारण बन सकता है.

पानी लीक होना- अगर एसी को यूज करते समय इससे पानी लीक हो रहा है तो यह भी गड़बड़ का संकेत है. इससे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट खराब हो सकते हैं, जो शॉर्ट सर्किट और आग लगने का कारण बन सकते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Indian Railways: ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते समय हुई गलती, घबराएं नहीं! जानें सुधार का आसान तरीका

June 28, 2026

सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

June 27, 2026

हवा से निकलेगा पीने का पानी, वैज्ञानिकों की इस अनोखी जैकेट ने दुनिया को चौंकाया

June 22, 2026

सरकार का अलर्ट… इस मैसेज को किया नजरअंदाज तो हो सकता है बड़ा साइबर फ्रॉड

June 21, 2026

Telegram Ban in India: WhatsApp पर क्यों नहीं लगी रोक? टेलीग्राम पर बैन के बाद उठे बड़े सवाल

June 17, 2026

Mobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं आएगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

June 15, 2026
Editors Picks

शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश वापस; मिली है फांसी की सजा… बोलीं- ‘मौत से नहीं डरती, हर साजिश को पार कर…’

June 28, 2026

ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी: “सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा”

June 28, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026

अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

June 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश वापस; मिली है फांसी की सजा… बोलीं- ‘मौत से नहीं डरती, हर साजिश को पार कर…’

June 28, 2026

ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी: “सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा”

June 28, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.