33.6 C
Raipur
Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

एक्टर विजय की पार्टी को चुनाव आयोग ने मान्यता दी:2 फरवरी को तमिझगा वेत्री कड़गम पार्टी बनाई थी; अब चुनाव लड़ सकते हैं

Must read

चुनाव आयोग ने रविवार (8 सितम्बर) को एक्टर विजय थलापति की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी है। इसके साथ ही पार्टी को चुनाव लड़ने की परमिशन भी मिल गई है।

- Advertisement -

एक्टर विजय ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 2 फरवरी को पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। पार्टी को मान्यता मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी की जल्द ही अपनी पहली जनसभा करेगी।

विजय ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलापति 69’ मेरी आखिरी फिल्म होगी।

एक्टर विजय थलापति ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी का फ्लैग और सिम्बल जारी किया था।

थलापति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम बना ली।

इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।

 साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपए है।

विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। ये गाड़ी उन्होंने इंग्लैंड से इंपोर्ट करवाई है।

इसके अलावा उनके कलेक्शन में BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग, वॉल्वो XC90, मर्सडीज बेंज GLA भी है।तमिल सुपरस्टार विजय थलापति अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम को लेकर चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। विजय से पहले साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। ये ट्रेंड साउथ सुपरस्टार MGR ने शुरू किया था। उनके बाद NTR, जयललिता, विजयकांत, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, सुनील दत्त आदि कई सितारे पॉलिटिक्स में आए। इनमें से कुछ सक्सेसफुल हुए तो कुछ अनसक्सेसफुल साबित हुए

More articles

Latest article