LPG Cylinder Price: अगर आपके पास घरेलू LPG कनेक्शन है और आपने अभी तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द ही आपको बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर मिल सकता है। तेल कंपनियां LPG कनेक्शन के सत्यापन को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में हैं। इसके तहत e-KYC की स्थिति के आधार पर उपभोक्ताओं को अलग-अलग कीमत पर LPG सिलेंडर मिलने की व्यवस्था की जा सकती है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की ओर से गैस एजेंसियों को दिए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, e-KYC पूरा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो और 10 किलो के LPG सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है। इन सिलेंडरों की कीमत बाजार दर के आधार पर होगी।
CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर
10 साल बाद फिर दोहरी कीमत व्यवस्था की तैयारी
करीब एक दशक बाद घरेलू LPG के लिए दोहरी कीमत व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत e-KYC पूरा कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जबकि e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर LPG सिलेंडर लेना पड़ सकता है।
हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने की अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। तेल कंपनियों की ओर से जल्द ही इसकी तारीख और विस्तृत नियम जारी किए जाने की संभावना है।
घरेलू LPG सिलेंडर के हो सकते हैं दो रेट
नई व्यवस्था लागू होने के बाद घरेलू LPG सिलेंडर के लिए दो अलग-अलग कीमतें निर्धारित हो सकती हैं। मौजूदा कीमत करीब 952 रुपये बताई जा रही है, जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है।
प्रस्तावित व्यवस्था में e-KYC पूरा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को बाजार दर पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर दिया जा सकता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी बाजार दर से जुड़ी व्यवस्था लागू होने की बात कही गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए e-KYC पूरा कराना महत्वपूर्ण हो सकता है।




