Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

June 20, 2026

Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

June 20, 2026

Air India Plane Crash: AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

फिजिकल ही नहीं Mental Health भी खराब करता है Air Pollution, डिप्रेशन का शिकार बना सकती है इसकी अनदेखी

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश के कई हिस्सों में इस समय प्रदूषण का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में धुंध की घनी चादर छाई हुई है। तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण  लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। जहरीली हवा में सांस लेने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो वहीं कुछ लोग खांस-खांसकर से परेशान हैं। हवा में घुला जहर आपके दिल और फेफड़ों को भी कमजोर बना रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कई तरह से हानिकारक साबित हो रहा है।

इतना ही नहीं लगातार खराब हो रही हवा के कारण सिर्फ आपका शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य  भी काफी प्रभावित होता है। इससे मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है, जिसे आमतौर पर लोग अनदेखा कर देते हैं। बेहद कम लोग ही यह जानते हैं कि प्रदूषण कर सकता है। ऐसे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत में मेंटल हेल्थ और बिहेवरियल साइंस के सीनियर डायरेक्टर और प्रमुख डॉ. समीर मल्होत्रा से बातचीत में हमने जाना कि कैसे बढ़ता Air Pollution आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है।

डॉक्टर बताते हैं कि Air Pollution का मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ सकता है, जिससे अक्सर कई तरह की साइकोलॉजिकल और कॉग्नेटिव समस्याएं हो सकती हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में लगातार खराब हवा और प्रदूषण के संपर्क में आने से व्यक्ति में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसके अलावा लगातार सुस्ती और किसी भी काम में ध्यान केंद्रित रखने में कठिनाई होती है।

हवा में मौजूद प्रदूषित पार्टिकल्स ब्रेन की फंक्शनिंग में बाधा डाल सकते हैं, जिससे एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता में खलल पड़ सकता है। साथ ही इसकी वजह से सोने और जागने की नेचुरल स्लीप साइकिल भी बाधित हो सकती है, जिससे अनिद्रा या अनियमित नींद पैटर्न होता है, जो थकान और इमोशनल एक्सजॉशन को बढ़ा सकता है।

वायु प्रदूषण से होने वाले इन प्रभावों को कम करने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। इसके लिए माइंडफुलनेस प्रैक्टिस, रेगुलर इनडोर एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट बनाए रखने जैसी लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं। साथ ही इनडोर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल भी फायदेमंद होगा। हाई पॉल्युशन वाले इलाकों में मास्क का उपयोग करने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए जागरूकता और सक्रिय उपाय भी जरूरी हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

इमोजी के बढ़ते इस्तेमाल से शब्दों की दुनिया संकट में, हर साल 1 लाख से ज्यादा शब्द हो रहे गायब

June 17, 2026

FSSAI directs stakeholders to discontinue the use of newspaper for packaging or serving food products

June 7, 2026

Coronavirus Deaths: कोरोना पर बड़ा खुलासा… असल में मौतों का आंकड़ा सरकारी रिपोर्ट से तीन गुना ज्यादा, WHO रिपोर्ट से मचा हड़कंप

May 16, 2026

Circadian Rhythm Disorder: 8 घंटे नींद के बाद भी नहीं जा रही थकान? शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत!

May 7, 2026

Kidney Disease Warning: शरीर में दिख रहे ये संकेत? समय रहते नहीं संभले तो किडनी हो सकती है डैमेज

May 6, 2026

Heart Attack Recovery: ब्रश न करना बन सकता है जानलेवा! स्टडी में खुलासा – दिल की बीमारी का बढ़ रहा खतरा

May 4, 2026
Editors Picks

NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

June 20, 2026

Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

June 20, 2026

Air India Plane Crash: AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

June 20, 2026

NEET-2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की सौगात, प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया की सुविधा

June 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

June 20, 2026

Atal Utkrisht Shiksha Yojana: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

June 20, 2026

Air India Plane Crash: AI-171 विमान हादसे में नया मोड़, पायलट संगठन ने बिजली की खराबी को बताया क्रैश की वजह

June 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.