Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Akhanda 2 OTT Release: आगे बढ़ गई ‘अखंडा 2’ की ओटीटी रिलीज डेट? जानिए कब और कहां होगी रिलीज

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Akhanda 2
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Akhanda 2 OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आ रही है. 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अखंडा 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन करने के बावजूद फिल्म घाटे में रही. इस बीच फैंस बेसब्री से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

कब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘अखंडा 2’?

‘अखंडा 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे गए हैं और इसकी डिजिटल रिलीज़ 9 जनवरी को फिक्स की गई थी. हालांकि नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल तौर पर कोई पोस्टर या घोषणा जारी नहीं की, लेकिन फिल्म का नाम पहले प्लेटफ़ॉर्म (ऐप) के कैटलॉग में दिखाई दे रहा था, जिससे कई लोगों ने यह मान लिया था कि फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ होगी. न्यू अपडेट के अनुसार, फिल्म का नाम अब चुपचाप कैटलॉग से हटा दिया गया है और जो लिंक पहले सक्रिय थे, वे अब काम नहीं कर रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि ‘अखंडा 2’ की ओटीटी रिलीज़ स्थगित (postpone) हो गई है. हालांकि यह उम्मीद लगाई जा रही है कि नेटफ्लिक्स जल्द ही फिल्म की नई और आधिकारिक रिलीज डेट अनाउंस करगा.

Akhanda 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘अखंडा 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है. रिलीज के 23वें दिन फिल्म ने भारतीय मार्केट में लगभग 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कि इसके 22वें दिन की कमाई के बराबर ही था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कुल इंडियन नेट कमाई अब लगभग 93.65 करोड़ रुपये हो गई है. तीसरे हफ्ते के प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म ने मात्र 4.1 करोड़ रुपये बटोरे, जो पिछले हफ्तों के मुकाबले 66.67 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्शाता है. धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म अब धीरे-धीरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के की ओर कदम बढ़ा रही है.

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड टूटा, यूथ वनडे में पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने जड़ा सबसे तेज शतक

‘अखंडा 2’ स्टार कास्ट

इस पैन-इंडिया फ़िल्म में कलाकारों की एक टोली नज़र आ रही है, जिसमें आदि पिनीसेट्टी, कबीर दुहान सिंह, हर्षाली मल्होत्रा और सस्वता चटर्जी जैसे एक्टर लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी राम अचंता और गोपी अचंता ने संभाली है. इसके अलावा फिल्म के संगीत को थमन ने अपनी धुनों से सजाया है.

‘Akhanda 2’ का क्या है प्लॉट

बता दें कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म महाकुंभ के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां एक चीनी दुश्मन विशाल जनसमूह पर ‘बायोवॉर’ (जैविक हमला) करने की साजिश रचता है. फिल्म में डॉ. जननी (हर्षाली मल्होत्रा) इस खतरे को टालने के लिए एंटीडॉट तैयार करती हैं, लेकिन उन्हें जानलेवा धमकियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अघोरा रुद्र सिकंदर और उनके जुड़वां भाई मुरली कृष्णा उनकी ढाल बनकर सामने आते हैं. वहीं फिल्म की कहानी आतंकवादियों और रहस्यमयी ताकतों के खिलाफ देश को बचाने की एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर जंग है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Selfie लेते वक्त Ibrahim Ali Khan के साथ हुआ कांड, कपड़ों पर गिरी कॉफी तो ऐसा था रिएक्शन

October 2, 2026

Shahid Kapoor की EX और पत्नी आईं आमने-सामने, Mira Rajput संग करीना कपूर की Photos वायरल

October 1, 2026

OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

September 30, 2026

‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

September 29, 2026

Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

September 28, 2026

‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

September 27, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.