Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LIVE: रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

August 10, 2026

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

August 10, 2026

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 10
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए विक्की कौशल से भिड़े अक्षय? ट्विंकल खन्ना ने तुरंत घुमाया कॉल, लगा दी पति की क्लास

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 185
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारतीय सेना द्वारा चलाए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। आम लोगों, राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों ने भी इसे लेकर भारतीय सेना की वाहवाही की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और इसी बीच भारतीय फिल्म निर्माताओं में भी एक होड़ शुरू हो गई। होड़ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की। हाल ही में तो फिल्म निर्माता उत्तम महेश्वरी ने तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान भी कर दिया और फिर उन्हें माफी मांगनी पड़ी। इस बीच खबरें आईं कि भारतीय सेना के इस साहसिक ऑपरेशन पर फिल्म बनाने के लिए अक्षय कुमार और विक्की कौशल भी आपस में भिड़ गए हैं। हालांकि, अब ट्विंकल खन्ना ने इसके पीछे का सच बताया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने को लेकर मची होड़

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने अपने पति और अभिनेता अक्षय कुमार से इस बारे में बात क्यों की। उन्होंने  कहा कि उन्हें कई ट्वीट देखे, जिनमें कहा गया था कि अक्षय ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने को लेकर अभिनेता विक्की कौशल से झगड़ रहे थे। जिसके बाद अक्षय ने उन्हें बताया कि आखिर पूरा मामला क्या है।

अक्षय से लड़ पड़ीं ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में लिखा- ‘मैंने अक्षय को कॉल किया और पूछा कि क्या तुम विक्की कौशल से इस बात को लेकर लड़ रहे हो कि ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कौन बनाएगा? अक्षय ने गहरी सांस ली और फिर जवाब दिया ‘ये सब झूठ है, मेरे पैरों में आग लगी है, मैं बाद में कॉल करता हूं।’ ये कहकर अक्षय ने फोन काट दिया।’ लेकिन, ट्विंकल को लगा कि अभिनेता फोन कट करने के लिए उनके सामने बहाना बना रहे हैं। लेकिन, जब अक्षय पैर में पट्टी के साथ घर लौटे तो उन्हें समझ आया कि अक्षय सच बोल रहे थे और उन्हें सच में चोट लगी है।

हर चीज को शक की निगाह से देखने लगी हूं- ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल ने आगे लिखा- ‘जाहिर है, एक सीन के लिए उनके पैर में वाकई आग लगाई गई थी।’ ट्विंकल कहती हैं कि अब ये समझना बेहद मुश्किल हो गया है कि आखिर सच क्या है और झूठ क्या। कौन सी खबर सही है और कौन सी अफवाह। ऐसे में वह अब हर चीज को शक की नजरों से देखने लगी हैं।  उन्होंने लिखा- ‘आजकल, यह पता लगाना इतना मुश्किल है कि क्या सच है कि मैं हर जानकारी को संदेह की नजर से देखती हूं।’

निक्की-विक्की भगनानी ने ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म का किया था ऐलान

बता दें, कुछ दिनों पहले ही भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच निक्की-विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस ऐलान के साथ ही एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें एक महिला सिपाही को, वर्दी में अपने माथे पर सिंदूर लगाते देखा जा सकता था। पोस्टर के बैकग्राउंड में युद्ध जैसी पृष्ठभूमि दिखाई गई थी। मेकर्स ने जैसे ही पोस्टर जारी किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद फिल्म मेकर्स को माफी मांगनी पड़ी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

August 10, 2026

Russia-NATO War का खतरा? कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

August 9, 2026

अफेयर की खबरों के बीच गोविंदा संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, मुंबई एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते आए नजर

August 9, 2026

Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

August 8, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

Ramayana Release Date: बड़े पर्दे पर फिर गूंजेगी राम-रावण की महागाथा, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

August 7, 2026
Editors Picks

LIVE: रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

August 10, 2026

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

August 10, 2026

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल

August 10, 2026

Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

August 10, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

LIVE: रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

August 10, 2026

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

August 10, 2026

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल

August 10, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.