Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, May 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 95
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे संघर्ष के बाद सीजफायर जारी है। हालांकि, सीजफायर के बीच भी ईरान और अमेरिका में छिटपुट टकराव लगातार जारी है और दोनों देश एक दूसरे को लगातार धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिस कारण दोनों देशों के बीच जंग के आसार फिर से बढ़ गए हैं। इन सब के बीच अमेरिका के रक्षा विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि ईरान हुई जंग में अमेरिका ने कितनी रकम खर्च कर दी है। आइए जानते हैं इस बारे में।

IPL 2026: RCB vs KKR मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, स्टेडियम जाने से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग रूट

कितना खर्च हुआ?

अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि ईरान के साथ हुई जंग में खर्च की लागत बढ़कर 29 अरब डॉलर हो गई है। रक्षा विभाग ने ये आंकड़ा कैपिटल हिल में बजट सुनवाई के दौरान जारी किया है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 2 हफ्ते पहले अनुमान के हिसाब से बताया था कि ईरान के साथ जंग की लागत करीब 25 अरब डॉलर रही है। आपको बता दें कि अमेरिकी संसद में जंग की लागत को लेकर ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

भारतीय रुपये में कितनी है ये रकम?

आपको बता दें कि वर्तमान में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की हालत खराब होते जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 रुपये से अधिक की दर पर चला गया है। ऐसे में अगर इस दर से 29 अरब अमेरिकी डॉलर को कनवर्ट करें तो ये रकम भारतीय मुद्रा में 2.77 लाख करोड़ बैठती है। कुल रकम की बात करें तो ये 2 लाख 77 हजार 327 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी के फ्यूल सेविंग मिशन का असर! छत्तीसगढ़ में CM-मंत्रियों के कारकेड छोटे, अब EV की तैयारी

ईरान आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका- ट्रंप

इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने कहा- “जब फेक न्यूज कहता है कि ईरानी दुश्मन सैन्य रूप से हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो यह एक तरह से राजद्रोह है क्योंकि यह इतना झूठा और बेतुका बयान है। वे दुश्मन की मदद कर रहे हैं! इससे ईरान को झूठी उम्मीद मिलती है, जबकि ऐसी कोई उम्मीद नहीं होनी चाहिए। ये अमेरिकी कायर हैं जो हमारे देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ईरान के नौसेना में 159 जहाज थे – अब हर एक जहाज समुद्र की गहराई में डूबा हुआ है। उनके पास कोई नौसेना नहीं है, उनकी वायु सेना खत्म हो चुकी है, सारी तकनीक खत्म हो चुकी है, उनके ‘नेता’ अब हमारे साथ नहीं हैं, और ये देश आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका है। केवल हारे हुए, कृतघ्न और मूर्ख ही अमेरिका के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं!”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

IPL 2026: RCB vs KKR मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, स्टेडियम जाने से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग रूट

May 13, 2026

PM Modi Fuel Saving Appeal: पीएम मोदी के फ्यूल सेविंग मिशन का असर! छत्तीसगढ़ में CM-मंत्रियों के कारकेड छोटे, अब EV की तैयारी

May 13, 2026

CG Suspended News: बोर्ड परीक्षा में खुली नकल! वीडियो वायरल होते ही केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

May 13, 2026

CG News : राजधानी में ट्रेड यूनियनों का हल्लाबोल, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन

May 13, 2026
Editors Picks

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026

IPL 2026: RCB vs KKR मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, स्टेडियम जाने से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग रूट

May 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

PSC 2021 विवाद पर बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टरों को मिली जॉइनिंग

May 13, 2026

NEET UG Paper Leak : रात 8 बजे शुरू हुई जांच, सुबह 3 बजे खुला NEET पेपर लीक का पूरा नेटवर्क! ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

May 13, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने झोंक दिए इतने अरब डॉलर… रुपये में रकम सुन उड़ जाएंगे होश!

May 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.