30.1 C
Raipur
Tuesday, February 11, 2025

अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब

Must read

नई दिल्ली।’ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज रोहिणी की रैली में कहा कि केजरीवाल कहते थे कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और वे खुद उसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन केजरीवाल ने आज तक डुबकी क्यों नहीं लगाई?

शाह ने कहा कि AAP का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके दिल्ली वालों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर किया है। जल बोर्ड के साफ पानी देने के सारे पैसे AAP ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया है।

शाह ने कहा- केजरीवाल बताएं कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। केजरीवाल चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article