- Advertisement -

‘दिलबर मेरे’ गाने पर डांस करते नजर आए Amitabh Bachchan और Vidya Balan, Video हो रहा Viral …

Must read

एक्टर कार्तिक आर्यन  और विद्या बालन  हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’  का प्रमोशन करने के लिए अमिताभ बच्चन  के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के सेट पर पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों हॉटसीट पर नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शो का एक क्लिप शेयर किया है. जिसमें बिग बी और विद्या डांस करते नजर आ रहे हैं.

- Advertisement -

image 2024 10 17T151332.584बता दें कि शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत अमिताभ बच्चन और विद्या बालन  के डांस के साथ होती हैं. दोनों को ‘सत्ते पे सत्ता’ के गाने ‘दिलबर मेरे’ गाने पर डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. जहां विद्या ने ग्रे जियोमेट्रिक पैटर्न वाली काली साड़ी पहनी, वहीं बिग बी काले रंग के सूट में दिखाई दिए.

कार्तिक आर्यन  और विद्या बालन  फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, वहीं तृप्ति डिमरी  ने फिल्‍म के प्रमोशन से दूरी बना ली है. ‘भूल भुलैया 3’  दिवाली पर रिलीज होने वाली है, जो सिनेमाघरों में रोहित शेट्टी निर्देशित मल्टी-स्टारर ‘सिंघम अगेन’ से भिड़ेगी.

हाल ही में ‘भूल भुलैया 3’ का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया गया है. इसमें अंतर्राष्ट्रीय रैपर पिटबुल और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का भी तड़का लगाया गया है. ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ का तीसरा पार्ट है. जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अभिनय किया था. ये फिल्म मलयालम सुपरस्टार फहाद फाजिल के पिता फाजिल निर्देशित मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथु’ की हिंदी रीमेक है.

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’  में अक्षय की जगह ली और रूह बाबा के किरदार में उतर गए. फिल्म में कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था. वहीं, इसके तीसरे पार्ट में वह ‘एनिमल’ स्टार तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे.

More articles

Latest article