- Advertisement -

Amitabh Bachchan ने विनोद खन्ना के बीच सेट पर हुआ था कुछ ऐसा, एक्टर ने फेंक मारा था गिलास, जानें किस्सा

Must read

रोते हुए आते हैं सब…हंसता हुआ जो जायेगा..वो मुकद्दर का सिकंदर जानेमन कहलायेगा…। ये गाना तो आपने सुना ही होगा। साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर को लोगों ने खूब प्यार दिया था। मूवी को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने उस दौर में प्रॉफिट का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे 17 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था। मगर इसके अलावा फिल्म के दौरान एक बड़ा हादसा भी हुआ था जिसे आज तक नहीं भुलाया जा सका है। आइए बताते हैं उसके बारे में…

- Advertisement -

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया था। अमर अकबर एंथनी, हेरा-फेरी, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, खून-पसीना जैसी हिट फिल्म देने के बाद हर निर्देशक की जबान पर बस दोनों का ही नाम रहता था। दोनो की इंडस्ट्री में डिमांड काफी बढ़ गई थी। एक साथ कई फिल्मों में काम करने के बाद दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। मगर जल्दी ही इनके रिश्ते को नजर लग गई और ये यारी दुश्मनी में तब्दील हो गई।

दरअसल इसके पीछे की वजह उभरता करियर थी। उस जमाने में बिग बी के काम को काफी पसंद किया जा रहा था किसी भी एक्टर के लिए उनका मुकाबला कर पाना मुश्किल था। ऐसे में विनोद खन्ना के काम को देखते हुए बिग बी शायद असहज महसूस करने लगे थे। मनमुटाव के बीच दोनों साल 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर को शूट कर रहे थे। फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना की तरफ ग्लास फेंकना था और विनोद को झुक कर खुद को बचाना था।

डायरेक्ट प्रकाश मेहरा ने जब एक्शन का इशारा किया तो बिग बी ने पूरी ताकत से ग्लास को फेंका और विनोद खन्ना सही टाइम पर झुक नहीं पाए। उनकी ठुड्डी में ग्लास ग्लास जाकर लग गया और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद अमिताभ काफी घबरा गए थे और उन्होंने माफी भी मांगी थी। इस घटना के बाद अमिताभ और विनोद खन्ना के बीच काफी तनाव वाला माहौल बन गया था। विनोद खन्ना इस हादसे से इतना आहत हो गए थे कि उन्होंने बिग बी के साथ दोबारा काम न करने तक का फैसला ले लिया था।

More articles

Latest article