Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Sawan 2026: बाबाधाम जाने वालों के लिए खुशखबरी! स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, इन एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 169
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Sawan 2026: सावन और श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं, वहीं दुर्ग-हटिया और शालीमार-LTT एक्सप्रेस में भी अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को भी कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

बाबाधाम जाने वाली स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। पहले यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर 5-5 फेरों के लिए निर्धारित थी। अब रेलवे ने इसमें 2-2 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके बाद दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 7-7 ट्रिप संचालित करेगी।

इतवारी से मधुपुर जाने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। इसके अलावा 18 अगस्त और 25 अगस्त (मंगलवार) को भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस तरह इतवारी से मधुपुर जाने वाली ट्रेन कुल 7 ट्रिप संचालित होगी।

मधुपुर से इतवारी लौटने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 08896 प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा 19 अगस्त और 26 अगस्त (बुधवार) को अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इस तरह वापसी दिशा में भी ट्रेन कुल 7 ट्रिप लगाएगी।

दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर से सीधी सुविधा

श्रावणी स्पेशल ट्रेन का ठहराव इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर रहेगा। इससे छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों और आसपास के क्षेत्रों से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में वर्तमान में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।

दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच

यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 18 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 19 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा रहेगी।

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

शालीमार-LTT एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच

इसी तरह गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-LTT एक्सप्रेस में 15 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त AC-3 कोच उपलब्ध कराया जाएगा। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 18029 LTT-शालीमार एक्सप्रेस में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त AC-3 कोच लगाया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त फेरे और कोच की सुविधा से ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

September 13, 2026

CG Education News: स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी! हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

September 13, 2026

फोन चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम, बैंक अकाउंट और मोबाइल वॉलेट ऐसे रखें सुरक्षित

September 13, 2026
Editors Picks

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी! रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

September 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

September 13, 2026

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी, नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखें पूरी सूची

September 13, 2026

ATM New Rule: ATM मशीन में होने वाला है बड़ा बदलाव! अब मिलेंगी कई नई सुविधाएं

September 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.