Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

October 30, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

October 30, 2026

KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 30
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत और खूबियां

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 451
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Apple के MacBook पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने टचस्क्रीन सपोर्ट के साथ नया MacBook Pro पेश किया है। इसमें OLED डिस्प्ले, टच जेस्चर्स, Dynamic Island और नए M5 Pro व M5 Max प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए मॉडल में डिजाइन और इंटरफेस को भी बेहतर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कीमत की बात करें तो भारत में 14-इंच MacBook Pro की शुरुआती कीमत 3,49,900 रुपये और 16-इंच मॉडल की कीमत 4,09,900 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, इसकी बिक्री 9 नवंबर से शुरू होगी।

CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

MacBook Pro में पहली बार मिला टचस्क्रीन सपोर्ट

नए MacBook Pro का सबसे बड़ा बदलाव इसका टचस्क्रीन फीचर है। अब यूजर्स सीधे डिस्प्ले पर डॉक्यूमेंट स्क्रॉल करने, तस्वीरों को जूम करने, ड्रॉइंग बनाने और कंटेंट पर एनोटेशन करने जैसे काम कर सकेंगे। डिजाइनर्स 3D मॉडल के साथ इंटरैक्ट कर पाएंगे, जबकि म्यूजिक प्रोड्यूसर्स स्क्रीन पर ही अलग-अलग कंट्रोल्स को एडजस्ट कर सकेंगे।

Apple ने इंटरफेस को इस तरह तैयार किया है कि टचस्क्रीन का इस्तेमाल करने के साथ कीबोर्ड और ट्रैकपैड का पारंपरिक अनुभव भी बना रहे। इसमें Dynamic Island फीचर भी दिया गया है, जो अब तक iPhone में देखने को मिलता था। इसकी मदद से यूजर्स Spotlight सर्च, म्यूजिक कंट्रोल्स, Live Activities और अन्य जरूरी जानकारियां आसानी से देख सकेंगे।

OLED डिस्प्ले और M5 Pro-M5 Max चिप की ताकत

नए MacBook Pro में Apple का Tandem OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी ने ProLED XDR नाम दिया है। यह बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और सटीक कलर के साथ शानदार विजुअल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। डिस्प्ले में ProMotion तकनीक के जरिए 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और HDR कंटेंट के लिए 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर विकल्प भी उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर दिए गए हैं। ये चिप्स वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI से जुड़े भारी कामों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, GPU में Neural Accelerators दिए गए हैं, जो AI वर्कलोड को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप में 16TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

ऑडियो, कनेक्टिविटी और बैटरी में भी अपग्रेड

नए MacBook Pro में बेहतर थर्मल सिस्टम, सिक्स-स्पीकर ऑडियो सेटअप और स्टूडियो-क्वालिटी थ्री-माइक्रोफोन ऐरे दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है।

पोर्ट्स की बात करें तो लैपटॉप में तीन Thunderbolt 5 पोर्ट, HDMI पोर्ट, SDXC कार्ड स्लॉट, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक शामिल हैं। Apple का दावा है कि नया MacBook Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

टचस्क्रीन MacBook के साथ Apple की पुरानी रणनीति में बदलाव

Apple लंबे समय तक MacBook में टचस्क्रीन देने के विचार से दूरी बनाए रखता रहा है। साल 2010 में कंपनी के सह-संस्थापक Steve Jobs ने टचस्क्रीन लैपटॉप के इस्तेमाल को एर्गोनॉमिक नजरिए से असुविधाजनक बताया था। इसके बाद पूर्व CEO Tim Cook ने भी टैबलेट और लैपटॉप को एक डिवाइस में मिलाने के विचार पर आपत्ति जताई थी।

Karwa Chauth Moonrise Time 2026: छत्तीसगढ़ में कब होगा चंद्रोदय? रायपुर से बस्तर तक जानें पूजा और चांद निकलने का समय

हालांकि, Apple ने 2016 में MacBook Pro के साथ Touch Bar पेश किया था, जिसमें फिजिकल फंक्शन कीज की जगह टच-सेंसिटिव पट्टी दी गई थी। बाद में कंपनी ने 2021 के डिजाइन में फिजिकल फंक्शन कीज वापस लाईं और 2023 में Touch Bar को बंद कर दिया।

अब टचस्क्रीन वाले MacBook Pro के साथ कंपनी ने अपनी पुरानी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। नए मॉडल में कीबोर्ड और ट्रैकपैड के पारंपरिक कंट्रोल्स को बरकरार रखते हुए सीधे स्क्रीन पर काम करने की सुविधा भी दी गई है। इससे खास तौर पर डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य प्रोफेशनल काम करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

October 30, 2026

KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

October 30, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

October 30, 2026

CG Job News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

October 30, 2026

Fake Job Offer: ज्यादा सैलरी और बिना इंटरव्यू नौकरी का वादा तो नहीं है स्कैम? ऐसे करें पहचान

October 30, 2026

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव

October 30, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

October 30, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

October 30, 2026

KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

October 30, 2026

CG Job News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

October 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

October 30, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

October 30, 2026

KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

October 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.