25.1 C
Raipur
Sunday, March 23, 2025

Aprilia Tuono 457 vs KTM 390 Duke vs Yamaha MT-03: कौन-सी नेकेड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल दमदार

Must read

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हाल ही में Aprilia Tuono 457 को लॉन्च किया गया है। यह एक प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस नेकेड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल है। इसका मुकाबला भारत में KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 जैसी मोटरसाइकिल से देखने के लिए मिलेगा। हम यहां पर आपको इन तीनों मोटरसाइकिल की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि डिजाइन, इंजन और परफॉर्मेंस में कौन सबसे दमदार है।

1. कीमत

  1. Aprilia Tuono 457: 3.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  2. KTM 390 Duke: 2.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  3. Yamaha MT-03: 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

2. इंजन और परफॉर्मेंस

    1. Aprilia Tuono 457: इसमें 457cc का पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 46.9 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    2. KTM 390 Duke: इसमें 398.6cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 45.37 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता देता है।
    3. Yamaha MT-03: इसमें 321 सीसी का इनलाइन-टू-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 41.42 bhp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

3. डिजाइन और स्टाइल

  1. Aprilia Tuono 457: इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन Piranha Red और Puma Grey में आती है।
  2. KTM 390 Duke: इसकी डिजाइन को लैंग्वेज शार्प और मस्कुलर रखा गया है, जो इसे एग्रेसिव लुक्स इसे स्पोर्टी बाइक बनाती हैं। यह भी दो कलर ऑप्शन Electric Orange और Atlantic Blue में आती है।
  3. Yamaha MT-03: इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। इसके फ्रंट फेस और स्लीक बॉडी इसे स्पोर्टी और शार्प लुक्स देते हैं। यह भी दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और मिडनाइट साइयन में आती है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article