Author: The Janta News

हुबली.कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना हुबली की है। आरोपी ने दिन में बच्ची को उसके घर के पास से ही अगवा किया था। वह उसे एक सुनसान जगह बने शेड में ले गया। यहां रेप की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को…

Read More

जगदलपुर। जिले में बेमौसम बारिश ने जहां गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह मुसीबत बन गई है। बीते पांच दिनों में बस्तर अंचल में कई बार तेज बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खड़ी फसलें बारिश और तेज हवाओं से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पहले से ही किसान इंद्रावती नदी के सूखने से परेशान थे, क्योंकि सिंचाई के साधन सीमित हो गए थे। अब कुदरत की मार ने किसानों की परेशानी दोगुनी कर दी है। बता दें कि इंद्रावती नदी के आसपास सैकड़ों एकड़ में लगी मक्के की फसल…

Read More

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई है. जानकारी के मुताबिक, लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ रायगढ़ में काम के सिलसिले में गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो…

Read More

14 अप्रैल 2025 — आज का दिन ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें। मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नए कामों की शुरुआत हो सकती है और आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वृषभ (Taurus): खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। मिथुन (Gemini): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. विवाद के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार यादव और दुर्गा सिंह राजपूत के बीच शादी के कुछ वक्त बाद से ही विवाद होते रहता था. मृतिका के परिजन बताया कि आज फिर दोनों कमरे में झगड़ रहे थे. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने गला घोंटकर अपनी पत्नी दुर्गा को मौत के घाट उतार दिया.…

Read More

रायपुर, 13 अप्रैल: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में कमल वर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से फेडरेशन का संयोजक चुना गया। फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जी. आर. चंद्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा में कमल वर्मा ने अपने बीते पांच वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमानदार एवं समर्पित साथियों के सहयोग से फेडरेशन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, केंद्र के समान महंगाई…

Read More

लखनऊ में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने इकट्‌ठे होकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें महिला इंस्पेक्टर मेनका सिंह समेत 6 लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पांच राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 6 घंटे तक बवाल चलता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों की बीच सहमति बन पाई। फिलहाल प्रतिमा कपड़े…

Read More

कोरबा, 13 अप्रैल 2024: कुसमुंडा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 15 मार्च 2025 को घटित हुई थी, जब बरमपुर शराब भट्टी के पास एक अज्ञात शव नहर में पाया गया था। शव की पहचान सुरेन्द्र राय के रूप में हुई, जो बिहार राज्य के भागलपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कुसमुंडा पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों जोगेन्द्र सिंह और देवेन्द्र महतो ने स्वीकार किया कि…

Read More

बलौदा बाजार। जिले में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपरा को समर्पित एक अनूठा आयोजन भाटापारा के शहीद ग्राम गुर्रा के जोगी द्वीप में देखने को मिला. आदिवासी समाज के 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सभी वर पारंपरिक बैलगाड़ियों से बारात लेकर पहुंचे. बता दें कि बारात ग्राम अर्जुनी से खमरिया होते हुए जोगी द्वीप पहुंची, जिसमें सभी बाराती आदिवासी परिधान में शामिल हुए. वर पारंपरिक बैलगाड़ियों में सवार होकर पहुंचे, जहां आदिवासी परंपरानुसार महिलाओं ने वर सहित बारातियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र में 12 अप्रैल को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने इनामी समेत तीन माओवादियों को ढेर किया था. इनमें से एक माओवादी कमांडर अनिल पूनेम था, जो अम्बेली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था. वहीं इस मुठभेड़ में मारे गए दो अन्य नक्सलियों की भी शिनाख्त हो गई है. अनिल पूनेम (एसीएम) माटवाड़ा एलओएस कमांडर था, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दीवान मड़कम और पालो पोडियाम माटवाड़ा एलओएस के सदस्य थे, जिन पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था. इस तरह से इन सभी नक्सलियों पर…

Read More