Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान देते हुए कहा है कि बस अब इंतज़ार कीजिए, कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट आ सकती है. बता दें कि सोमवार को एक मैसेज काफी वायरल हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे मैसेज में देखा गया था कि साय मंत्रिमंडल का…
कोंडागांव।’ में दुर्गाष्टमी के दिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने एक गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मरणासन्न अवस्था में पड़ी गाय के पेट से रूमेनोटोमी सर्जरी के जरिए करीब 50 किलो पॉलीथीन निकाला गया था। महिला पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में डॉ. अनिल और डॉ. ओमप्रकाश की टीम ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। सर्जरी से पहले गाय की स्थिति बेहद नाजुक थी। वह न तो कुछ खा पा रही थी और न ही पानी पी पा रही थी। गाय के मालिक पवन कुमार साहू आर.ई.एस.…
अहमदाबाद।’ कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो गया है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद शाम को साबरमती आश्रम जाएंगे। फिलहाल प्रियंका आज अहमदाबाद नहीं पहुंची हैं। वहीं, कल की मीटिंग के लिए आज दो चार्टर्ड प्लेन में 80 कांग्रेस…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है. तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा. प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं. सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसे ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में लगी समाधान…
Toyota Urban Cruiser Hyryder : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV Urban Cruiser Hyryder को और भी ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट्स किए हैं। अब यह SUV पहले की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी से लैस है। नई कीमत Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत अब ₹11.34 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो पहले ₹11.14 लाख थी। सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं बॉडी स्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत किया गया है कुछ ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक…
Tata Motors Shares : शेयर बाजार में मंगलवार को टाटा मोटर्स के निवेशकों के लिए खुशी की खबर रही। कारोबारी दिन की शुरुआत में ही कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स के शेयर ₹13.80 (2.38%) की बढ़त के साथ ₹593.55 पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं शुरुआती कारोबार में ये शेयर ₹606.40 तक जा पहुंचे, जो कि लगभग 4.6% की छलांग थी। जेएलआर की बिक्री रही सुस्त टाटा मोटर्स की ब्रिटिश सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025 में JLR की…
जशपुर।’ छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टरेट के पास बनने वाले इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होंगी। अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू और 4 ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी…
भिलाई।’ में कुरुद कोहका रोड स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में 7 अप्रैल की शाम कॉलेज फेस्ट के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का बेटा भी शामिल था। उसने लड़कों ना सिर्फ मारा बल्कि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। जामुल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। रूंगटा कॉलेज आर 1 में सोमवार को वार्षिक “व्योम फेस्ट” का आयोजन था। इस दौरान बीबीए सेकंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान (18 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, भिलाई, का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रा ने पुरुषोत्तम देवांगन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 10 वर्ष पूरे होने पर देशभर के लाभार्थियों के साथ अपने आवास पर संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों की कहानियां सुनीं और योजना से आए जीवन के बदलावों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इस योजना के कारण उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना ने देश के लाखों छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ने…
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश कल यानी 9 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैक टू बैक बैठकें करेंगे. वे आज रात रायपुर पहुंचेंगे. निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में हुई नियुक्ति के बाद यह उनका पहला दौरा है. साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पार्टी के महामंत्रियों की बैठक लेंगे. इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों…
