Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुरू हो गई है. कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी. “सोने-चांदी से सजी, इटालियन मार्बल से बनी रुशिकोंडा पैलेस पर जांच की कार्रवाई” बैठक में विधानसभा के बजट सत्र और सदन में पेश किए जाने वाले कुछ संशोधन विधेयकों के साथ ही कई अहम प्रस्तावों का अनुमोदन किया सकता है. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है.
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi 2025) मनाई जाती है। इस साल होली का पर्व शुक्रवार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसका काफी महत्व माना गया है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। राशि अनुसार उपाय मेष – इस राशि के जातक होलिका दहन में 7 काली मिर्च या फिर काले तिल अर्पित कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है। वृषभ – वृषभ राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में सफेद चंदन अर्पित कर सकते हैं। इससे जातक…
भारतीय टीम इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का जश्न मना रही है। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद आबिद अली का बुधवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 29 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान दाएं हाथ के गेंदबाज ने 54 विकेट अपने नाम किए थे। बेहतरीन फील्डर थे अली सैयद आबिद अली को न केवल विकेटों के बीच तेज दौड़ने के लिए जाना जाता था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक के…
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लगातार नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। भारतीय स्टार्टअप Simple Energy की ओर से भी 12 March 2025 को S नाम से नए Electric Scooter को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितनी दमदार मोटर और बैटरी को दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। Simple OneS electric scooter को किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। “आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना…
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू से पहले वाईएसआरसीपी पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी की सरकार थी। उस दौरान रुशिकोंडा पहाड़ी पर एक भव्य इमारत बनाया गया था, जिसे जगन रेड्डी का कार्यालय सह निवास स्थान बताया जाता था। अब ये जगह जांच के घेरे में हैं। “मस्क की कंपनी के साथ जियो की सैटेलाइट डील: भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट का नया युग” यह आलीशान संपत्ति, जिसकी अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये है, अब पर्यावरण उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, परिसर के अंदर सोने की सजावट, इटालियन मार्बल के फर्श और आलीशान…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला में जनपद पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त बवाल हो गया. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मौके पर मौजूद पुलिस विवाद को रोकने में नाकाम रही. वहीं स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
नई दिल्ली। भारतीय सेना ज्वाइन करने का सोच रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 12 मार्च, 2025 से शुरू कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2025 है। लास्ट डेट बीतने के बाद, कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जारी सूचना के अनुसार, इंडियन आर्मी इस वैकेंसी के माध्यम…
नई दिल्ली : भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवाजाही प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के केन्द्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में इमिग्रेशन और विदेशी विधेयक-2025 पेश किया। “मस्क की कंपनी के साथ जियो की सैटेलाइट डील: भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट का नया युग” इस बिल के मुताबिक यदि कोई गैर कानूनी तरीके से किसी विदेशी को देश में लाता, ठहराता या बसाता है, तो उसे 3 साल जेल या 2 से 5 लाख रुपए का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है। भारत में आने के लिए किसी भी विदेशी के पास ‘वैध पासपोर्ट और वीज़ा’ होना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज बारहवां दिन है. आज प्रश्नकाल में भारतमाला परियोजना में मुआवजे का मामला उठेगा. इसके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी. भाजपा विधायक अनुज शर्मा ई-वे बिल जांच के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाएंगे. वहीं विधायक ओंकार साहू धमतरी जिले में अवैध प्लॉटिंग का मामला सदन में उठाएंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन विधेयक सहित विभिन्न विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा. वहीं मंत्री रामविचार नेताम के विभागों से जुड़ी…
मुंबई : एयरटेल के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भी इलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए करार किया है। कल यानी मंगलावार (11 मार्च) को टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया था। एयरटेल ने कल स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। समझौते के तहत, स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेस, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्टारलिंक सर्विसेस देने के लिए मिलकर काम करेंगे। एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टारलिंक टेक्नोलॉजी इंटीग्रेट करने की संभावनाएं…
