Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली।’ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को नए इनकम टैक्स बिल के लिए 31 सदस्यीय सिलेक्ट कमेटी गठित कर दी। भाजपा सांसद और ओडिशा के केंद्रपाड़ा से सांसद बैजयंत पांडा को चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी को अगले सत्र के पहले दिन रिपोर्ट सौंपनी है। मौजूदा बजट सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू हो सकता है। कमेटी के सदस्यों में निशिकांत दुबे, जगदीश शेट्टार, पीपी चौधरी, सुधीर गुप्ता, नवीन जिंदल, अनिल बलूनी, दीपेंद्र हुड्डा, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले आदि शामिल हैं। नए इनकम टैक्स बिल ये समिति अपनी…
अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के अहम नगरीय निकायों में से एक अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की का तिलस्म टूट गया है. दो बार महापौर रह चुके कांग्रेस के डॉ. तिर्की पर भाजपा की मंजूषा भगत ने 10 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से महापौर पद का चुनाव जीता.
चिरमिरी. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है. सभी 10 नगर निगमों में कमल खिलता दिख रहा है. वहीं चिरमिरी नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय ने 6 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है. रामनरेश राय का सीधा मुकाबला प्रत्याशी कांग्रेस और पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल था, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय ने एकतरफा जीत हासिल की है.
रायपुर।’ नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे 70 हजार से ज्यादा वोट से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा, 3 वार्डों में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी जीत चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर और उनकी पत्नी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रही हैं।
मुंगेली’ जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे. जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है.
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 27 हजार वोट से बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है. जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे. चुनाव जीतने के बाद भी जीववर्धन लोगों को चाय पिला रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुकान में रहकर ही लोगों की समस्या को सुनूंगा और उसका समाधान करूंगा.
नई दिल्ली।’ के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रिनोवेशन की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी किए हैं। आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि बंगले के रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का शीशमहल नाम दिया…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे चल रही हैं. मीनल चौबे को 54899 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27601 वोट मिले हैं. रायगढ़ में भी भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बढ़त बनाई हुई है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। राज्य के 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हो चुके हैं। अडाणी मुद्दे पर मोदी ने अमेरिका में कहा- निजी मामला:2 राष्ट्राध्यक्ष ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करते भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी, कांग्रेस में सन्नाटा भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न मनाने की तैयारी जोरों पर है। रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 10 हजार…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.
