Author: The Janta News

Mahatari Vandana Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि आज जारी की। इसके जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी। इस योजना के तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में 7773 महिलाएं नियद नेल्ला नार के योजना के गांवों की रहने वाली हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की गारंटी…

Read More

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 से 27 अप्रैल तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में करीब 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर–रायगढ़ MEMU, गेवरा रोड–रायपुर MEMU और कोरबा–रायपुर पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें रोजाना बड़ी…

Read More

African Swine Fever : छत्तीसगढ़ में जानलेवा अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। दुर्ग जिले के नारधा-मुडपार गांव स्थित सूअर फार्म में इस वायरस के कारण 300 से अधिक सूअरों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने बचे हुए करीब 150 सूअरों को भी जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया और सभी को प्रोटोकॉल के तहत दफनाया गया। इस वायरस से फार्म मालिक को करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दरअसल सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम बड़ी संख्या में मुडपार गांव पहुंची थी। अधिकारी और डॉक्टर पीपीई…

Read More

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है, राज्यपाल डेका ने हस्ताक्षर किए। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है। मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो। नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में बैठक होगी। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास है और उसमें छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। नक्सलवाद समाप्त हुआ है उसके बाद यह बैठक हो रही है। धर्म स्वतंत्र नियम को लेकर भी…

Read More

CG BSc Nursing 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 139 निजी एवं सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 28 से…

Read More

Jaggi Murder Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में दोषी ठहराते हुए पूर्व विधायक अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की अपील, शिकायतकर्ता सतीश जग्गी की संशोधन याचिका और सजा बढ़ाने वाली याचिका को एक साथ सुनते हुए ट्रायल कोर्ट के 31 मई 2007 के फैसले को पलट दिया. हाईकोर्ट ने अमित जोगी को हत्या की साजिश की धारा 120-बी, 302/34 और 427/34 आईपीसी में दोषी मानते हुए उम्रकैद सुनाई है. एनसीपी के वरिष्ठ नेता रहे राम अवतार जग्गी 4…

Read More

रणबीर कपूर स्टारर रामायण का बीते दिनों टीजर रिलीज किया गया था जिसमें उनका पहला लुक भी सामने आया था। साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर के डबल रोल की भी बातों की पुष्टि हो गई है। लेकिन फिल्म का एक सीन अपने परफेक्शन के लिए ही विवादों में घिर गया। रणबीर कपूर का एक सीन है जिसमें वे अयोध्या में अपनी राज्य की जनता के बीच से गुजरते हैं। लेकिन इस सीन को देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस सीन को एआई से बनाने के आरोप लगा डाले। अब इसी सीन के एक एक्टर ने इन आरोपों…

Read More

Nose Bleeding: मार्च और अप्रैल का सुहाना समय खत्म होते ही तेज गर्मी कभी भी दस्तक दे सकती है. ऐसे में यह बात अभी से लोगों को परेशान करने लगी है. इस मौसम के आते ही सेहत को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. कई लोगों को नाक से खून आने की भी परेशानी होती है. यह समस्या खासकर तब बढ़ जाती है, जब तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नाक से खून आना सिर्फ गर्मी का असर नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है? इसके पीछे क्या कारण है? नाक के…

Read More

Instagram Reels Tips: अगर आप Instagram Reels अपलोड करते हैं, लेकिन व्यूज नहीं आ रहे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान-सी टिप्स को फॉलो कर आप इंस्टाग्राम पर धमाका कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे, जो कुछ ही घंटों में आपकी रील को वायरल कर देंगे. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. अभी आप जो कर रहे हैं, बस उसका तरीका बदलने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि Instagram Reels पर मिलियन्स में व्यूज लेने के लिए क्या करना होगा.  Instagram Reels Tips Hook…

Read More

US–Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समय-सीमा खत्म होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए। राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। तेहरान में शरीफ यूनिवर्सिटी पर को भी निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर…

Read More