Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
प्रतिकूल मौसम एवं बीमारी के चलते गन्ने के उत्पादन में गिरावट के साथ-साथ चीनी की रिकवरी दर में भी कमी देखी जा रही है। इससे चीनी उद्योग की चिंता बढ़ गई है। किसानों का नुकसान तय है। उपभोक्ताओं की जेब पर भी असर पड़ सकता है। रिकवरी का आशय गन्ने से चीनी निकलने की दर से है, जो फसल की गुणवत्ता, मौसम की स्थितियों एवं चीनी मिलों के शुरू होने के समय पर निर्भर करता है। भारत में रिकवरी दर को दस प्रतिशत से ऊपर रहने पर बेहतर माना जाता है, किंतु इस बार कोई राज्य इसके आसपास भी नहीं…
ब्रेकफास्ट दिन का सबसे पहला और जरूरी मील होता है। यह न केवल आपको शुरुआती एनर्जी देता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। यह आपकी सेहत को लंबे समय तक दुरुस्त रखने में मदद भी करता है। ऐसे में फलों से भरपूर ब्रेकफास्ट आपके शरीर को जरूरी पोषण, हाइड्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है। यहां कुछ खास फल बताए गए हैं, जिन्हें अपने डेली ब्रेकफास्ट में शामिल करना, आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में। ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए फल सेब- सेब में फाइबर, विटामिन-सी और…
देशभर में हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीय इतिहास का एक काला दिन है, जिस दिन देश ने अपने अमूल्य रत्न को खो दिया था। सत्य और अहिंसा के दम पर देश को आजादी दिलाने वाले बापू ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। 30 जनवरी, 1948 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। सत्य और अहिंसा की सीख देते हैं बापू महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई में अपने अहम योगदान के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने अपने सादे जीवन से लोगों को कई सारी…
तनाव हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह एक फिजिकल और मेंटल रिएक्शन है, जो तब होता है जब हम किसी चुनौती या खतरे का सामना करते हैं। यह तनाव धीरे-धीरे हमारे दिल को नुकसान पहुंचाने लगता है और लंबे समय तक स्ट्रेस की वजह से हार्ट अटैक का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है। आइए जानें इस बारे में। क्या तनाव दिल के दौरे का कारण बन सकता है? हां, तनाव दिल के दौरे का एक अहम कारण बन सकता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारा शरीर कुछ हार्मोन रिलीज करता है, जैसे…
30 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 11 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 51 मिनट पर हर्शल मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए 30 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन…
रायपुर। सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित कई ठिकानों पर आज आयकर विभाग ने छापा मारा है। राजधानी में इस कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के IT अफसर पहुंचे हैं, जो सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के दफ्तर और घर पर सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का इनपुट मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान अफसरों को 30 से ज्यादा राष्ट्रीयकृत बैंक खाते,…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी निकायों में पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच देवभोग नगर पंचायत के वार्ड 12 से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल यहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकन भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी की उम्र कम होने से उनका नामांकन रद्द कर दिया है। अब इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या यादव और निर्दलीय प्रत्याशी कुंती रेंगे के बीच मुकाबला है, जो की कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोविंद रेंगे की मां है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रानू सोनी का…
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेते ही एक्शन के मोड में आ गए हैं। उन्होंने नागरिकता से लेकर मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने तक कई ऐसे निर्णय ले डाले, जिससे दुनिया हैरान है। इसी बीच ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद अब खबर है कि पीएम मोदी अगले माह यानी फरवरी में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। ऐसे समय में जब प्रवासी भारतीयों के वापस भारत आने को लेकर कवायदें चल रही है, पीएम मोदी का…
Share Market Update: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, जानिए किस सेक्टर में लौटी रौनक, किस सेक्टर को झटका…
Share Market Update: शेयर बाजार में आज यानी 29 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 553.71 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 76 हजार 455.12 के स्तर पर बिजनेस कर रहा है. वहीं, निफ्टी में भी 185.85 से ज्यादा अंकों की तेजी है. यह 23 हजार 143.10 के स्तर पर बिजनेस कर रहा है. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है. आज आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं, एफएमसीजी और एनर्जी शेयर्स पर दबाव…
Hyundai Motor Q3 Results: ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1 हजार 161 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (समेकित शुद्ध लाभ) दर्ज किया है. सालाना आधार पर इसमें 19 प्रतिशत की गिरावट आई है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1 हजार 425 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुंडई मोटर का समेकित परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत घटकर 16 हजार 648 करोड़ रुपए रह गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का राजस्व 16 हजार 875 करोड़ रुपए था. वस्तुओं और सेवाओं को बेचने…
