Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 741 रुपये बढ़कर 80 हजार 194 रुपए पर पहुंच गया है. इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 79 हजार 453 रुपए प्रति दस ग्राम था. सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर 80 हजार 142 रुपए के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. आईबीजेए के अनुसार इस साल अब तक महज 22 दिनों में सोने के भाव में 3 हजार 980 रुपए की तेजी आई है. 31 दिसंबर को सोना 76…
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे संसद के सेंट्रल हॉल में स्कूल स्टूडेंट्स से मिले और उनसे बातचीत की। मोदी ने बच्चों से पूछा कि खाने का डिब्बा लेकर आए हो या नहीं। बच्चों के मना करने पर PM हंसकर बोले- बताओ तो मैं खाऊंगा नहीं। इसके अलावा PM ने बच्चों को सूर्योदय योजना के बारे में समझाया और बताया कि ये कैसे क्लाइमेट चेंज के खिलाफ है। उन्होंने बच्चों से 2047 तक का लक्ष्य पूछा। बच्चों ने बताया कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है।…
भारत की वीमेंस अंडर 19 टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। टीम इंडिया ने अंडर 19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका को 60 रन से हराकर मुकाबला जीता। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 58 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट…
रायगढ़. निजी स्कूल परिसर में दो अजगर सांप निकलने से स्कूल में हड़कंप मच गया. जोरापाली गांव के पास स्थित साधुराम विद्या मंदिर स्कूल के स्टोर रूम में अजगर सांप दिखने से शिक्षकों और बच्चों में दहशत का माहौल है. इसकी सूचना मिलते ही सर्परक्षक की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सांपों काे पकड़कर जंगल में छोड़ा.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का और इंतजार करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी20I मैच में उन्हें भारत की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले टी20I मैच में 7 विकेट से रौंदा और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में शमी को नहीं चुने जाने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि वह फिट नहीं हैं। इस पर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद शमी की फिटनेस पर अपडेट दिया हैं। दरअसल, स्टार पेसर अर्शदीप सिंह…
रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेशानुसार वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी इन प्लान्स को ऐसे यूजर्स के लिए लेकर आई है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती। हाल ही में ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इस तरह के प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया था। एयरटेल पहले ही ऐसे प्लान लॉन्च कर चुका है, अब जियो ने भी वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान पेश कर दिए हैं। ट्राई के इस नियम का मकसद बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचाना है। जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती…
सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु के बाद किसी व्यक्ति को स्वर्ग या नरक की प्राप्ति होगी या नहीं, यह उसके द्वारा जीवित रहते किए गए कर्मों पर निर्भर करता है. गरुड़ पुराण इसे लेकर विस्तार से वर्णन किया गया है. गरुड़ पक्षी को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है और स्वयं भगवान हरि ने जीवन, मृत्यु, स्वर्ग, नरक और पुनर्जन्म के बारे में बताया है. इसमें बताया गया है कि नरक कितने प्रकार के होते हैं और किस कर्म के कारण व्यक्ति को कैसा नरक मिलता है. आइये इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें… नरक के…
रणजी ट्रॉफी की सीजन शुरू हो चुका है। कई स्टार खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के एक बल्लेबाज पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंकित बावने हैं। उनको असहमति जताने के लिए एक मैच का निलंबन दिया गया है। नासिक में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के ग्रुप ए मैच से पहले टीम को इस फैसले की जानकारी दी गई। सफेद गेंद के सत्र से पहले सर्विसेज के खिलाफ पांचवें दौर के खेल में आउट दिए जाने के बाद बावने के…
UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 जनवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। जारी की गई नोटिफिकेशन को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, यूपीएसएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2025 है। वैकेंसी डिटेल जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष कुल रिक्तियों की संख्या 979 है। बता दें कि…
मुंबई पुलिस ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद किया है। आरोपी शरीफुल ने इसे बांद्रा झील के पास फेंक दिया था। इससे पहले चाकू का एक हिस्सा घटनास्थल से पाया गया था। वहीं, 2.5 इंच लंबे चाकू का दूसरा हिस्सा एक्टर के शरीर के अंदर से सर्जरी के दौरान निकाला गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान ने अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह से मुलाकात की। सैफ और उनकी मां शर्मिला ने भी ड्राइवर को शुक्रिया कहा। इसके अलावा हमले के…
