Author: The Janta News

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बीएसएफ की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/ मैट्रिक पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट किया हो/ मेडल हासिल किया हो आवेदन कर सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़ी विस्तृत डिटेल…

Read More

पर्सनल लोन सेगमेंट में इन दिनों गोल्ड लोन काफी तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों में गोल्ड लोन में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जानकारों का कहना है कि गोल्ड लोन लेने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखने पर ग्राहक उसे आसानी से चुका भी सकता है और उसका सोना भी उसे सही सलामत वापस मिल जाएगा। गोल्ड लोन की अवधि छोटी होती है। अमूमन यह तीन माह से लेकर तीन साल तक के लिए लिया जाता है। बड़े बैंक गोल्ड लोन…

Read More

प्राइवेट बिजली कंपनियों को कंसल्टेंसी सर्विसेज देने वाली राजेश पावर सर्विसेज  की बीएसई के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन डबल हो गया। यह आईपीओ ओवरऑल 59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। राजेश पावर के आईपीओ का प्राइस 335.00 रुपये था। BSE SME पर इसकी 636.50 रुपये पर एंट्री हुई है। इसका मतलब कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद इसमें अपर सर्किट लगा और यह 668.30 रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब कि आईपीओ निवेशकों का पैसा तकरीबन दोगुना हो चुका है। राजेश पावर सर्विसेज का 160.47…

Read More

Psoriasis Care Tips: स्किन डिसीज सोरायसिस ठंड में ट्रिगर होती है. दरअसल, सर्दियों में धूप कम निकलती है. ऐसे में पराबैंगनी किरणें हम तक नहीं पहुंचती, जिसके चलते स्किन ड्राय हो जाती है. यही वह समय होता है, जब सो​रायसिस की समस्या बढ़ती है. अगर, आपको स्किन पर लाल या भूरे रंग के दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो तत्काल डॉक्टर को दिखाए. यह बीमारी किसी को भी, किसी भी उम्र में हो सकती है, इसलिए इसे गंभीरता से लें. आज इस आर्टिकल में सर्दियों में सोरायसिस से कैसे बचाव करें, इसके बारे में जानते हैं. ठंड में सोरायसिस की समस्या…

Read More

ऑस्ट्रेलिया ,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर दुखों का पहाड़ टूटा है. टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान रेडपाथ इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. उन्हें पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इससे पहले क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को झकझोर दिया है. ऑस्ट्रेलिया…

Read More

मुंबई: अभिनेता Vikrant Massey ने अपने प्रशंसकों और सहकर्मियों को चौंकाते हुए एक ऐसे कदम की घोषणा की है, जिसने अभिनय से संन्यास लेने का फैसला किया है। ’12वीं फेल’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘सेक्टर 36’ में प्रशंसित अभिनय के लिए जाने जाने वाले 37 वर्षीय अभिनेता ने सोमवार सुबह एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा की। सोमवार की सुबह, विक्रांत, जो ‘जीरो से रीस्टार्ट’ में नजर आएंगे, ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि वह 2025 के बाद अभिनय से दूर रहने की योजना बना रहे हैं। उनके…

Read More

मिनरल्स शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों और नर्व फंक्शन को सही रखते हैं। इसके साथ ही मिनरल्स शरीर की इम्युनिटी में सुधार कर, हार्मोन रेगुलेशन, और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे शरीर में मिनरल्स की कमी तब होती है जब हमारे नियमित आहार से भरपूर मात्रा में ये हमें नहीं मिल पाता या फिर हमारा शरीर इन्हें सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता। ऐसे में मिनरल्स की कमी के कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो हमारे शरीर में दिखाई पड़ने लगते हैं, जिन्हें कभी भी…

Read More

भारत में बच्चों में मायोपिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि मायोपिया न केवल बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद को प्रभावित करती है, बल्कि भविष्य में गंभीर आंखों की समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि मायोपिया की समस्या बच्चों में बढ़ क्यों रही है और कैसे इससे बचा जा सकता है। मायोपिया एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं। यह आमतौर पर आंख के आकार बढ़ने या कॉर्नियाॉ के बहुत ज्यादा कर्व होने के कारण होता है।…

Read More

पुराने iPhone मॉडल यूजर्स के लिए बुरी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर अगले साल से चुनिंदा आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का सपोर्ट देना बंद कर देगा। कंपनी 15.1 से पुराने iOS वर्जन के लिए सपोर्ट बंद कर रही है। ऐसे में कई पुराने आईफोन मॉडल यूजर्स के लिए यह परेशान करने वाली खबर हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल से iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus यूजर्स वॉट्सऐप नहीं चला पाएंगे। वहीं, नए आईफोन यूजर्स को वॉट्सऐप चलाने के लिए ऐप को नवीनतम उपलब्ध iOS…

Read More

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में विटामिन-डी की कमी एक आम समस्या बन गई है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण और सर्दी की वजह से भी धूप कम निकल रही है, जो विटामिन-डी की कमी का एक कारण है। विटामिन-डी न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। धूप में बैठना विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन कई कारणों से हम सभी पर्याप्त धूप नहीं ले पाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स शामिल करके हम विटामिन-डी की कमी को दूर कर सकते हैं। संतरे का जूस न केवल विटामिन-सी…

Read More