Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
एसएससी की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन 9 से 26 सितंबर 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इस एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकी वे भर्ती के अगले चरण की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर सकें। एसएससी की ओर से सीजीएल पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किये जाएंगे।एसएससी सीजीएल रिजल्ट का लिंक ऑनलाइन माध्यम से ssc.gov.in पर एक्टिव होगा। नतीजे…
सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर सोना करीब 226 रुपये महंगा होकर 76225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 431 रुपये महंगी होकर 90280 रुपये प्रति किलो बिक रही है. आज 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी वाला सोना 76225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह 10:35 बजे तक 45137 लाख रुपये के सोने के ऑर्डर बुक हो चुके हैं. साथ ही 5 फरवरी की वायदा डिलीवरी वाला सोना 76988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और सोने के 7370 लॉट का कारोबार हो चुका था, जिसकी कीमत 13943 लाख…
UGC: ग्रेजुएशन में अब नहीं लगेंगे 3 साल, ढाई वर्ष में ही ले सकेंगे डिग्री, UGC अध्यक्ष ने दी जानकारी
ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं को अब पूरे तीन साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स चाहें तो इसे ढाई साल में भी पूरा कर सकते हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने चेन्नई के एक कॉलेज में इस संबंध में हाल ही में आयोजित हुए एक दिवसीय सम्मलेन में यह जानकारी दी है। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि, शिक्षा निकाय स्टूडेंट्स के लिए तेजी से डिग्री को पूरा करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स को तीन साल का पाठ्यक्रम ढाई में और चार साल का पाठ्यक्रम तीन में पूरा करने…
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 और भी दिलचस्प होने वाला है। टाइम गॉड टाइटल वाला मामला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। प्रतियोगी इस खिताब के लिए लड़ते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है।नए प्रोमो में कंटेस्टेंट से घर में बने नए बॉन्ड को लेकर बात की जाएगी। प्रोमो में ईशा सिंह और दिग्विजय राठी घर में करण वीर मेहरा के संबंधों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। विवियन फिर करण वीर मेहरा को पूल में फेंकने का फैसला करता हैं, जिससे वह टाइम गॉड की दौड़ से बाहर…
महिंद्रा अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है, जो Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e है। इन दोनों में INGLO इलेक्ट्रिक ओरिजिन आर्किटेक्चर पर बेस्ड बैटरी मिलेगी। इसे पूरी तरह से INGLO को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक-फर्स्ट को देखते हुए डिजाइन किया गया है, जो अगली जनरेशन की उद्देश्य-निर्मित प्लेटफ़ॉर्म बनाता है। आइए जानते हैं कि XEV 9e और BE 6e में मिलने वाला बैटरी पैक के क्या फायदे मिलेंगे। INGLO सबसे हल्की फ़्लैट-फ़्लोर स्केटबोर्ड संरचनाओं में से एक की सुविधा देता है, जिसे हाई-डेंसिटी वाली बैटरी तकनीक से साथ जोड़ा गया है। यह वाहन में बेहतर…
हमारी लाइफस्टाइल के कारण बेली फैट बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। कई लोग पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए वे कई तरह की डाइट भी ट्राई करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें रात के समय पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है। यहां हम उन्हीं ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे, जो आपके पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे ड्रिंक्स। ये ड्रिंक्स नेचुरल चीजों से बनती हैं, जो मेटाबॉलिज्म…
सांस लेने की समस्या दुनिया भर में चिंता का कारण बन गई है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) ऐसी ही एक बीमारी है जो फेफड़ों और सांस की नली को प्रभावित करने का काम करती है। ये बीमारी समय के साथ बढ़ती जाती है और वायु प्रदूषण की वजह से और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रदूषित माहौल में रहते हुए इस बीमारी से खुद को बचाने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। दवाइयों का सही इस्तेमाल भी बेहद…
बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आईडीबीआई बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर (JAM) एवं स्पेशलिस्ट- एग्री एसेट ऑफिसर (AAO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू कर दी गई है। आवेदन शुरू होने के बाद अब अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2024 तय की गई है। नोटिफिकेशन जारी होने की…
हम आपके लिए उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आईपीएल में एक वक्त तूती बोलती थी, लेकिन इस बार यह दिग्गज अनसोल्ड रह सकते हैं.इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की तैयारी तेज है. इस बार मेगा ऑक्शन होना है. नीलामी में कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सभी 10 टीमों ने ऑक्शन से पहले कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, अब नीलामी के जरिए 204 स्लॉट भरे जाने हैं. शॉर्टलिस्ट हुए 574 प्लेयर्स में से 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे, इसका मतलब ये है कि 270 खिलाड़ी अनसोल्ड रहने वाले हैं. इस…
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है. वह अपने सनातन धर्म में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं को देखने के लिए भी उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 721 फीट और क्षेत्रफल करीब 150 एकड़ है. जो इन दिनों सुर्खियों में है. मंदिर परिसर में कई प्रकार के आकर्षण, मूर्तियाँ और स्थान देखे जा सकते हैं. कुछ ही वर्षों में यह मंदिर विश्व के सबसे ऊंचे राम मंदिर के रूप में स्थापित हो जाएगा. आने वाले नए साल में इस मंदिर का भूमिपूजन होगा,…
