Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रामायण हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक है. महर्षि वाल्मिकी को संस्कृत का प्रथम कवि यानि संस्कृत भाषा का प्रथम कवि माना जाता है. महाकाव्य रामायण में 24,000 श्लोक और उत्तरकांड सहित 7 कांड हैं. वाल्मिकी जयंती के मौके पर हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बता रहे हैं. मान्यता के अनुसार यहीं पर वाल्मिकी जी ने रामायण लिखी थी. अमृतसर में श्रीराम तीरथ मंदिर भगवान राम को समर्पित है. यहां वाल्मिकीजी की 8 फीट ऊंची सोने से बनी प्रतिमा स्थापित की गई है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम द्वारा माता जानकी…
एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी शादी के 12 साल बाद फैंस को खुशखबरी दी है. जल्द ही उनके घर में खुशियां आने वाली हैं. अपकमिंग फिल्म सिस्टर मिडनाइट के प्रीमियर पर राधिका आप्टे को देखा गया है, जहां वो पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. बता दें कि रेड कार्पेट पर उतरते ही राधिका आप्टे ने अपने फैंस को चौंका दिया है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में राधिका आप्टे ने शादी की थी. जिसके बाद अब ये कपल पहले बच्चे का स्वागत…
नई दिल्ली। भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक घमासान के बीच भारत ने एक और बड़ा आरोप कनाडा पर लगाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कनाडा के पास भारत के कम से कम 26 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘ये पिछले एक दशक या उससे भी अधिक समय से लंबित हैं।’ गौरतलब है कि कनाडा में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से भारत को जोड़े जाने के बाद इस सप्ताह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और भी खराब हो गए हैं। ‘कहने…
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, बांग्लादेश की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने 18 नवंबर तक शेख हसीना को पेश होने का आदेश दिया है। बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद तजुल इस्लाम ने इस बात की जानकारी साझा की। शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में मानवाधिकार हनन से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही है। उन पर छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कई छात्रों की हत्या का भी आरोप है।
नई दिल्ली। दीपावली (Diwali 2024 Date) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के खास मौके पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए घर में श्रीयंत्र लाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में श्रीयंत्र स्थापित होता है, वहां मां लक्ष्मी स्वयं विराजमान होती हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में श्रीयंत्र लाने का मन बना रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। इन बातों का रखें ध्यान श्रीयंत्र हमेशा तांबे, सोने या फिर चांदी का बना होना चाहिए। साथ ही इन धातुओं के मिश्रण से बना श्रीयंत्र…
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जेल भेजने वाले महाराष्ट्र (Maharashtra) के चर्चित IRS अधिकारी और NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वानखेड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में मुंबई की धारावी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक समीर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। धारावी विधानसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ अपनी बहन को कांग्रेस उम्मीदवार बनाना चाहती हैं। वहीं अब इसी सीट से समीर वानखेड़े की चुनाव लड़ने…
इस साल दीपावली कब मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों में काफी असमंजस रहा. इसे लेकर काफी विवाद भी खड़े हुए, जिसे देशभर के विद्वानों ने अब दूर कर लिया है. मंगलवार को जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में देशभर के विद्वानों ने धर्मसभा आयोजित की, जिसमें सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. धर्मसभा के बाद विद्वानों ने एक प्रेस नोट जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी है.बता दें, जहां यह धर्मसभा हुई उसी विश्वविद्यालय के भोपाल केंद्र के भोजराज पंचांग में दीपावली की तिथि 1 नवंबर निर्धारित की गई…
Vastu Tips: दिनभर की भागदौड़ भरी जिन्दी और काम के बाद हर व्यक्ति आराम की नींद चाहता है. और ये नींद उसे अपने बेडरूम में ही आती है. पर क्या आप जानते हैं कि हमारे बेडरूम में कुछ ऐसी चीजें भी मौजूद होतीहै जो नींद में बाधा डालती है. और इतना ही नहीं ये जीवन में नकारात्मकता का भी संचार करती है. ऐसे में वास्तुशास्त्र में इन चीजों को तुरंत रूम से बाहर करने के बारे में बताया गया है.आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके बेडरूम में बिल्कुल नहीं होना चाहिए.बेडरूम में बेड के सामने…
हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना गया है कि इस व्रत को करने से संतान को तरक्की और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर इसे अहोई आठे भी कहा जाता है। इस व्रत को निर्जला रखने का विधान है और व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है। कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर किया जाता है अहोई अष्टमी का व्रत। माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए करती हैं निर्जला व्रत। तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है व्रत का पारण। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास…
लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो शरीर में कई जरूरी काम करता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए लिवर का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। हालांकि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हमारा लिवर बीमार होने लगता है जिसकी वजह से जैसी समस्याएं हमें अपना शिकार बना सकती है। इससे बचने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है। Fatty Liver एक गंभीर समस्या है, जिससे इन दिनों कई लोग प्रभावित है। बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से अक्सर यह समस्या हो जाती है। ऐसे में कुछ आदतों को…
