Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। कुछ वकील सोशल मीडिया पर कानूनी साक्षरता का प्रचार करने की आड़ में भय की भावना फैला रहे हैं, खास तौर पर वैवाहिक मामलों को लेकर. वकीलों से आग्रह है कि वे मुवक्किलों को सलाह देते समय जिम्मेदार बनें और मुवक्किल के प्रति कर्तव्य और न्यायालय के प्रति कर्तव्य के बीच संतुलन बनाए रखें. यह बात सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) के 11वें दीक्षांत समारोह में कही शीर्ष अदालत की न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, “हाल के वर्षों में, कानूनी साक्षरता के प्रसार की आड़ में, सोशल मीडिया पर कुछ…
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी की बीते 28 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था और कहा था कि उसे स्लो पॉइजन दिया गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच की जा रही थी। अब इस जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है। बांदा जिला प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट में यह माना गया है कि मुख्तार अंसारी की मौत जहर देने से नहीं, हार्ट…
रायपुर। सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल के गोदाम में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार शाम को भारी मात्रा में सरकारी स्कूली किताबों का जखीरा बरामद किया था, जिन्हें छात्रों को बांटने की बजाए रद्दी में बेच दिया गया था. मामले में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आज छग पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक आईएएस राजेंद्र कटारा की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है. रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि रियल बोर्ड पेपर मिल के गोदाम में किताबों की जांच…
कोरबा में आत्महत्या करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने रेलवे स्टेशन में 22 फीट खम्भे में चढ़कर ओएचई तार पर कूद कर अपनी जान दे दी. युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हुई. वहीं तार पर कूदने के बाद शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया.कोरबा रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर युवक के आत्महत्या करने के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की सूचना चांपा जीपीएफ को सूचना दी गई. घटना के कई घंटे के बाद चांपा जीआरपी मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कार्रवाई शुरू की. इसके पहले भी कई…
जांजगीर चांपा. जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम महानदी किनारे खून से सनी बोरा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सलखन निवासी संतोष कश्यप के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.जानकारी के मुताबिक, सलखन गांव से 13 सितंबर से युवक संतोष कश्यप लापता था. परिजनों ने शिवरीनारायण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. बोरी के अंदर लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक की पहचान संतोष कश्यप के रूप में…
छत्तीसगढ़ के सिमगा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई। दीपक (प्रेमी) को 4 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी, जिसके बाद तीन आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से देवेंद्र का गला रेत दिया। सिमगा से 80 किलोमीटर दूर रायपुर-रायगढ़ हाईवे पर 13 सितंबर को उसकी लाश मिली थी। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। हाथ में बने टैटू से भैंसो गांव के लोगों ने शव की पहचान देवेंद्र बनर्जी (37) के रूप में की। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नेशनल हाइवे के किनारे खून से…
छत्तीसगढ़ की राजधानी में रविवार को गणेश विसर्जन और ईद-मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान SP ने गुंडे बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने कहा है। साथ ही बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखें। अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारी और थानेदार मौजूद थे। पुलिस की 2 टीम पुलिस लाइन से रवाना हुई। शहर के अलग-अलग इलाकों में मार्च करते हुए लाइन वापस लौटी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती कई गई है, ताकि किसी…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फैक्ट्री के पीछे 3 दोस्तों ने मिलकर एक युवक को पत्थर से कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि जितेंद्र के पास पैसे थे, जिसे देखकर आरोपी लालच में आ गए। पैसे मांगने पर जितेंद्र नहीं दिया तो हत्या कर दी। मामला पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नरेंद्र गायकवाड है, जो नारधा निवासी था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवक को शराब पिलाने लेकर गए थे, जहां उन्होंने उससे जमकर मारपीट की। भागते वक्त आरोपी बेहोश हो गया और पकड़ा गया। नरेंद्र…
अंबिकापुर। प्रदेश के सरहदी जिले सरगुजा से लूट का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिसके बाद उनके गहने, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए. घटना में मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गईजानकारी के अनुसार, स्कूटी में सवार होकर मां और उनकी दो बेटियां अंबिकापुर से दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो जा रही थीं. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी नहर पुलिया के पास कार सवार युवकों ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों पड़े. इसके बाद कार से उतरे युवकों…
कोरबा I साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के कोरबा स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर-2 पर हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई। आरपीएफ ने कहा कि मामला खुदकुशी का है। युवक हाई वोल्टेज खंभे पर चढऩे के बाद कूदा था। रेलवे पुलिस चांपा को जानकारी दी गई है। बताया गया कि सोमवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। लोगों से नजर चुराकर एक 22 वर्षीय युवक हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित रेलवे पोल पर चढ़ गया था। उसने ओएचई तार के पास छलांग लगानी चाही। इस दौरान वह करंट से तो बच गया लेकिन सीधे नीचे गिरने से…
