Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बक्सर-डीडीयू पटना रेल खंड पर चलते-चलते अचानक मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। घटना डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच टुड़ीगंज स्टेशन के पास की है। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक फिलहाल तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। मिली जानकरी के अनुसार डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या-…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 25,093 पर खुलने के बाद करीब 400 अंक टूटकर 24,879 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. इसी तरह बीएसई का सेंसेक्स 82,171 पर खुला और 867 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 81,304 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. 6 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 1,017.23 अंक या 1.24% की गिरावट के साथ 81,183.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 292.90 अंक या 1.16% गिरकर 24,852.20 पर बंद हुआ. आज ऑटो, पीएसयू बैंक, तेल और गैस, मीडिया, दूरसंचार,…
स्विगी ने निजी तौर पर खाना ऑर्डर करने और अपने क्विक कॉमर्स डिवीजन, इंस्टामार्ट का उपयोग करने के लिए एक नया इनकॉग्निटो मोड फीचर लॉन्च किया है. स्विगी ने एक बयान में लिखा कि “चूंकि साझा खाते आम हैं, इसलिए हर ऑर्डर को परिवार, दोस्त या पार्टनर नहीं देख सकते. स्विगी का नया इनकॉग्निटो मोड गोपनीयता के उन पलों की रक्षा करता है, जिससे उपयोगकर्ता किसी सरप्राइज बर्थडे के लिए मिडनाइट केक या किसी सालगिरह के लिए कोई खास तोहफा ऑर्डर कर सकते हैं, बिना इस जोखिम के कि ये खरीदारी उनके ऑर्डर इतिहास में दिखाई देगी. स्विगी ने यह…
कच्चे तेल की कीमतें जनवरी से छह महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं, जिससे भारत की तेल कंपनियों के लाभ मार्जिन पर असर पड़ा है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड बुधवार को 73.6 डॉलर पर आ गया, जो इस साल के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब है. विश्लेषक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का कारण लीबिया से आपूर्ति फिर से शुरू होना, अक्टूबर से ओपेक+ द्वारा स्वैच्छिक उत्पादन कटौती की समाप्ति और समूह के बाहर से उत्पादन में वृद्धि को मानते हैं. जनवरी से तेल की कीमतों में गिरावट ने तेल विपणक (ओएमसी), विशेष रूप से सरकारी स्वामित्व वाली…
: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है. दंतेश्वरी मंदिर प्रबंधन ने एक नई पहल की घोषणा की है. मंदिर की टेंपल एस्टेट कमेटी ने मां दंतेश्वरी के 10 ग्राम चांदी के सिक्के जारी करने का निर्णय लिया है. चांदी के सिक्कों पर एक तरफ मां दंतेश्वरी और दूसरी तरफ मंदिर का चित्र अंकित होगा. विदित हो कि मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटियों में श्रद्धालु नगद राशि और सोने-चांदी के आभूषण अर्पित करते हैं. नगद राशि को टेंपल एस्टेट कमेटी के द्वारा बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है, जबकि सोने-चांदी…
कपूर धार्मिक महत्व है. इसका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है. कपूर से आरती की जाती है और इसका प्रयोग हवन में भी किया जाता है. चूँकि इसमें कुछ औषधीय गुण हैं इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी है. कपूर से जुड़े कुछ उपाय हैं जो ग्रह दोष, वास्तु दोष को दूर करते हैं. जानते हैं कपूर के उपायों के बारे में, जो काफी फायदेमंद हो सकते हैं. अगर आप अपने घर में सुबह-शाम कपूर जलाते हैं तो इससे वातावरण स्वच्छ रहता है, सकारात्मकता फैलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. अगर आपके…
एक लड़की के मुंह में छाले हुए… परिजनों ने उसके लिए पास की मेडिकल स्टोर से दवाई मंगवाई और कुछ दिन खिलाया. बालिका को इससे थोड़ी राहत भी मिली. इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था… लेकिन अचानक चाय-बिस्किट खाते-खाते बेटी की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद परिजन खुद भी शॉक्ड है और अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है. जिससे ये पता चलेगा कि बेटी की मौत कैसे हुई. यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के केसला गढ़मारिया गांव का है, जहां बालिका की उपचार के दौरान रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. परिजनों…
2024 : सभी ग्रहों में देवगुरु को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है. बृहस्पति का सभी ग्रहों से मैत्रीपूर्ण संबंध है. देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं. बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं और ये ग्रह वक्री एवं मार्गी भी हो जाते हैं. ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार, गुरु 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री…
बिलासपुर. राजस्व मंडल बिलासपुर के कूटरचित आदेश प्रस्तुत करने के मामले में हुई जांच में अम्बिकापुर तहसील न्यायालय और नायब तहसीलदार के आदेश फर्जी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है. इन मामलों में तहसीलदार अम्बिकापुर के पांच और नायब तहसीलदार अम्बिकापुर क्रमांक 2 के दो मामले शामिल हैं.मामले में अंबिकापुर तहसीलदार के समक्ष आवेदक अशोक अग्रवाल निवासी राजपुर, बलरामपुर, घनश्याम अग्रवाल निवासी प्रेमनगर, सूरजपुर, फारूख निवासी मणिपुर, अंबिकापुर और जैनुल हसन फिरदोसी निवासी नवागढ़, अंबिकापुर का प्रकरण शामिल है. इसी तरह नायब तहसीलदार अंबिकापुर 2 के समक्ष आवेदक बसीरुद्दीन सिदिकी निवासी मानिक प्रकाशपुर का प्रकरण शामिल है.…
गुजरात के राजकोट में दुकान का हिसाब-किताब पूछने से नाराज युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की जमकर पिटाई कर दी। युवक ने ताबड़तोड़ महिला को 5 सेकंड में 8 घूंसे मार दिए। घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 अगस्त की है लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है।जानकारी के अनुसार, राजकोट के अमीन मार्ग पर स्थित ‘वैल्यू फेस स्टूडियो’ नाम से कपड़ों की दुकान है। यह दुकान चिराग चंदाराणा और एक महिला पिछले तीन साल…
