Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते 2 दिन तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की छह पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों के कैंसिल होने से स्थानीय यात्रियों को कुछ दिनों के लिए परेशानी हो सकती है. 2 दिनों तक ट्रेनें रहेंगी कैंसिल? बिलासपुर रेल मंडल द्वारा किए गए ब्लॉक के कारण 17 और 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के कैंसिल होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर नौकरीपेशा और छात्रों को आवागमन…
Rajnandgaon: राजनांदगांव जिले के एक छोटे से गांव धर्मापुर में हाल ही में सामने आया मामला अब पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. पुलिस जांच में पता चला है कि यहां से एक सुनियोजित और व्यापक धर्मांतरण नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जो सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि कई जिलों तक फैला हुआ था. जानकारी मिल रही है डेविड चाको का पासपोर्ट को पुलिस ने जप्त कर लिया है. धर्मापुर में चल रहा था धर्मांतरण का ट्रेनिंग सेंटर यह नेटवर्क विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों – जैसे अनाथ बच्चों, विधवाओं,…
CG News: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम के साथ प्रेस कॉफ्रेंस की. गुंजन सिंह ने ‘जी राम जी’ से लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. गुंजन सिंह ‘जी राम जी’ को लेकर सरकार पर साधा निशाना महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ‘जी राम जी’ को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनरेगा के नियम बदले जा रहे हैं. उन्होंने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया…
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) को बड़ा झटका देते हुए स्पष्ट किया है कि नियम और कानून के दायरे से बाहर जाकर दी गई सजा कानून की दृष्टि से अमान्य है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता कर्मचारी का निलंबन रद्द करते हुए वेतन, इंक्रीमेंट सहित समस्त सेवा लाभ तीन माह के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. जानें पूरा मामला कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एसईसीएल में लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ रजनीश कुमार गौतम के विरुद्ध पूर्व सैनिकों की एजेंसियों से संबंधित कोल लोडिंग और परिवहन बिलों की बकाया राशि की कटौती व…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एक बार फिर मौसम ने यूटर्न ले लिया है, जिस वजह से राज्य में तापमान में गिरावट आई है और कंपकंपी बढ़ गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा सरगुजा है, जहां तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 17 जनवरी 2026 के लिए प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के…
PM SVANidhi Yojana: छोटे व्यवसायों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना एक गेम-चेंजर साबित हो रही है. बिना किसी गारंटी के और आसान किस्तों में ₹90,000 तक का लोन प्रदान करने वाली इस स्कीम का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता देना है, बल्कि छोटे व्यापारियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना भी है. आइए जानते हैं इस योजना की पूरी प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में. PM SVANidhi योजना क्या है? यह योजना मुख्य रूप से रेहड़ी-पटरी वालों (Street Vendors) के लिए शुरू की गई थी ताकि वे…
BMC Election Result: बीएमसी चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है. मुंबई की जनता ने देवेंद्र फडणवीस और शिंदे की जोड़ी को पसंद करते हुए सत्ता की चाबी सौंप दी है. बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर पालिका है. अब यहां भी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का परचम लहराएगा. एक ओर जहां भाजपा पहली बार सत्ता पर काबिज हुई है तो वहीं ठाकरे परिवार को बड़ा झटका मिला है, क्योंकि 25 सालों तक राज करने वाले ठाकरे परिवार को मुंबई की जनता ने नकार दिया है. ठाकरे परिवार, जो राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन…
बिलासपुर जिले में जहां आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं अब पालतू कुत्ते भी आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि कई मामलों में पालतू कुत्तों के मालिक खुद भी हिंसक व्यवहार पर उतर आए हैं. कुत्ते को बांधकर रखने की बात कहने पर गाली-गलौज, मारपीट और यहां तक कि जानलेवा हमले तक की नौबत आ गई. पुलिस ने ऐसे मामलों में अपराध भी दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि यदि किसी के पालतू जानवर से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो भारतीय…
OTT Release This Week: यह सप्ताह OTT लवर्स के लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा हाै. इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का महाधमाका होने वाला है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मूवी और सीरिज रिलीज हो रही हैं, जो मनोरंजन का तड़का लगाने वाली हैं. देखें लिस्ट- द रिप (The Rip) इस रोमांचक क्राइम थ्रिलर में मैट डेमन लेफ्टिनेंट डेन डुमर्स और बेन अफ्लेक डिटेक्टिव सार्जेंट जेडी बायरन के किरदार में हैं. एक छापेमारी के दौरान उन्हें नकदी का भारी जखीरा मिलता है, जिससे उनकी जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है. कानून के मुताबिक जब्त की गई पूरी रकम मौके पर ही गिननी पड़ती है…
Health Tips: बढ़ती ठंड से राहत पाने के लिए अक्सर लोग कोयला या लड़की जलाकर आग तापते हैं. थोड़ी के लिए आपको यह राहत दे सकती है, लेकिन अगर आप इसे आदत बना लेते हैं तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. आग से निकलने वाले धुएं में लाखों छोटे-छोटे कण होते हैं, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम और सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं. फेफड़ों पर असर लकड़ी के धुएं से खांसी, सांस फूलना, अस्थमा के दौरे बढ़ना, एलर्जी और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो जाती…
