Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
MP News: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री की माफी को एक बार फिर अस्वीकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि माफी में बहुत देरी हो चुकी है. हमें पता है, आपने कैसी माफी मांगी थी- SC चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुनवाई की. विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उच्च न्यायालय…
Dates vs Almonds: सर्दियों के समय शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने, ठंड से लड़ने के लिए अंदरूनी गर्माहट देने और संक्रमण से बचने के लिए मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी स्ट्रॉंग इम्यूनिटी की जरोरात होती है. सही खान-पान का चुनाव ही हमें मौसमी बीमारियों, थकान और कमजोरी से सुरक्षित रखता है. यही कारण है कि इस मौसम में खजूर और बादाम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवों का सेवन काफी लोकप्रिय है. हालांकि ये दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं, लेकिन इनके विशेष गुण और फायदों में अंतर होता है. इस वजह से अक्सर लोग इस सोंच में…
PM Modi on Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के सिंगूर पहुंचे. यहां उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है, क्योंकि घुसपैठिये बंगाल सरकार के वोट बैंक हैं. पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है. ‘TMC के महाजंगलराज को विदा करने की तैयारी’ प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता असली परिवर्तन चाहती है. एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है. अब टीएमसी…
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता मिली है. जहां 17 जनवरी को बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों की टीम को घेर लिया था. इस दौरान हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हो गए. सुरक्षाबलों ने सभी के शव को बरामद कर लिया है. बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ दरअसल, बीजापुर जिले का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई है. बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया…
CG News: रविवार को बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो…. ‘सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो’ – भूपेश बघेल इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद समाज के पदाधिकारियों ने भूपेश को रोकते हुए कहा कि यह सामाजिक मंच है, यहां राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. इस पर भूपेश बघेल भड़क गए और कहा कि वे किसानों के हित की बात…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़ी यात्री सुविधाओं और विस्तार के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. टर्मिनल भवन के बाहर बनने वाले कैंटीन, टॉयलेट और यात्रियों के विश्रामगृह का काम तय समय में शुरू न होने पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है. एयरपोर्ट पर सुविधाओं को लेकर हाई कोर्ट सख्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राधाकृष्ण अग्रवाल की खंडपीठ में गुरुवार को बिलासपुर एयरपोर्ट और हवाई सुविधा विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि राज्य शासन…
Raipur: 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ आयोजित किया जा रहा है. साहित्य उत्सव की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी. इसमें देश के दिग्गज साहित्यकार शामिल होंगे. रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम अटल नगर, नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा. जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का एक सुंदर संगम देखने को मिलेगा. इस उत्सव को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाने की…
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री दिल्ली में होने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे. जबकि 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा होगी. सभी BJP शासित राज्यों के CM और अध्यक्ष होंगे मौजूद सभी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह प्रस्तावक बनेंगे. शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस चुनाव में 5708 मतदाता…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सर्दी का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दिख रहा है. सरगुजा संभाग में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. मैनपाट में भयंकर ठंड की वजह से घास-पत्तों पर ओस की बूंद जम गई. प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सरगुजा और आसपास के जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिला. जगदलपुर सबसे गर्म शहर राजधानी रायपुर के लालपुर में 12.5 डिग्री, माना में 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.2…
Bastar Pandum: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बस्तर पंडुम-2026 कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन 6 से 8 फरवरी 2026 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में किया जाएगा. बस्तर पंडुम में जिला स्तर पर आयोजित कलाकार शामिल होंगे. ये 12 अलग-अलग विधाओं से संबंधित होंगे. क्या है ‘बस्तर पंडुम’ का शेड्यूल? ‘बस्तर पंडुम’ में बस्तर संभाग के सात जिलों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर के कलाकार भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण में जनपद, दूसरे में जिला और तीसरे और आखिरी चरण में संभाग स्तर पर स्पर्धाएं आयोजित की…
