Author: The Janta News

Maharastra Politics: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने सभी 12 पार्षदों को निलंबित कर दिया. इस दौरान कांग्रेस के सभी 12 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली. इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने दी है. इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत में गजब ही खेला देखने को मिल रहा है. जो देश के किसी कोने में नहीं हुआ वह महाराष्ट्र के अंबरनाथ में देखने को मिला. यहां पहले भाजपा-कांग्रेस ने ही स्थानीय चुनाव के बाद गठबंधन कर लिया. जब बात आलाकमान तक…

Read More

Skin Care Tips: इस कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय धूप में गुजार रहे हैं. ऐसे में टैनिंग भी हो रही है. इस टैनिंग को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ऐसे में बिना पार्लर जाए घर पर ही स्किन पर ‘गुलाब’ जैसा निखार आ जाएगा. घर पर बनाएं फेस पैक फेस की टैनिंग को हटाने के लिए आप अलग-अलग तरह के फेस पैक और मास्क आसानी से घर पर बना सकते हैं. बेसन, हल्दी और दही का मास्क टैनिंग हटाने के लिए ये मास्क सबसे आसान है,…

Read More

Mahasamund: बुधवार को महासमुंद जिले की एंटी नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स (Anti-Narcotics Task Force) और कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एंबुलेंस में गांजा की बड़ी खेप ओडिशा से आने वाली है. इसके बाद पुलिस ने ओडिशा सीमा पर टेमरी बैरियर के आसपास घेराबंदी की और मुस्तैद हो गई. टेमरी चौकी में पुलिस ने ओडिशा की ओर से ट्रैवलर्स एंबुलेंस (Travllers Ambulance) आती दिखी तो रोक लिया, जिसमें 3 लोग सवार थे. जब एंबुलेंस में सवार व्यक्तियों को उतारकर पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगे. इसके बाद पुलिस ने संदेह होने पर एंबुलेंस की तलाशी ली तो…

Read More

CG News: आज कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की समीक्षा करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस करेंगे. आज रायपुर आएंगे सचिन पायलट, मनरेगा आंदोलन पर लेंगे रिपोर्ट सचिन पायलट दोपहर 12:20 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वे 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. छत्तीसगढ़ की महतारियां तुरंत चेक करें अपना खाता, ट्रांसफर हो गए हैं महतारी वंदन योजना की 23वीं…

Read More

Mahtari Vandan Yojana 23rd Installment: छत्तीसगढ़ की करीब 67 लाख महतारियों का इंतजार खत्म हो गया है. प्रदेश सरकार ने इन महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 23वीं किस्त के 1000 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं. महतारी वंदन योजना की 23वीं किस्त जारी छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में दिए जाते हैं. अब इस योजना की 23वीं किस्त जारी हो गई है, जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था.…

Read More

Mahadev Online Book Case: महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 91.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं. ये कार्रवाई PMLA के तहत रायपुर ज़ोनल ऑफिस द्वारा की गई है. ED ने इस कार्रवाई में 74.28 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को फ्रीज़ किया. ये पैसे M/s Perfect Plan Investment LLC और M/s Exim General Trading – GZCO के खातों में जमा थे. जांच में सामने आया कि इन कंपनियों का इस्तेमाल सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया ने अवैध सट्टे से कमाए गए पैसों को साफ…

Read More

Shefali Shah: अभिनेत्री शेफाली शाह (Shefali Shah) जानी-मानी कलाकार हैं और कई पॉपुलर वेब सीरीज में वे नजर आ चुकी हैं. शेफाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. उन्होंने अपनी 26 साल पुरानी शादी और तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं. वे बताती हैं कि शादी में महिलाओं को किस तरह इमोशनली अब्यूज किया जाता है, जिससे शादियां जल्दी टूट जाती हैं. सिनेमा जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं शेफाली शाह शेफाली बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, भले ही वो अपने कैरियर में काफी सफल रही…

Read More

Vicky-Katrina Son Name: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में पेरेंट्स बने इस पावर कपल ने आखिरकार अपने लाडले बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है. विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बेटे के नाम ऐलान किया. विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें कैप्शन दिया- “हमारी उम्मीद की किरण- विहान कौशल. दुआएं कुबूल हुईं, ज़िंदगी खूबसूरत है, हमारी दुनिया पल भर में बदल गई, शब्दों से परे आभार.”…

Read More

India US relations: अमेरिकी संसद में अगले सप्ताह एक बिल पेश होने वाला है. यह बिल पेश होने के बाद भारत और अमेरिकी रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है. क्योंकि अगर यह बिल अमेरिका की संसद में पास हो जाता है तो भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लग सकता है. इस बिल को पेश करने की वजह अमेरिका, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहता है. बिल में कई कठोर प्रावधान हैं, जिसमें रूस से तेल, यूरेनियम या अन्य ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले देशों के अमेरिकी आयात पर 500 प्रतिशत टैरिफ शामिल है. हालांकि भारत को लेकर कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति…

Read More

CG School Closed: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. सुबह के समय ठंड अधिक होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल वहीं इन परिस्थितियों को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है. यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया…

Read More