Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Gold Price Today: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 22 कैरट वाला और 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 गिरा है। अब…
CG Fraud Case: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का झांसा देकर ठगों ने 5.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनके खाते से करीब 5.76 लाख रुपये पार कर दिए। इस पूरी घटना की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ ही शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. हालांकि इन दिनों पहले की अपेक्षा प्रदूषण में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. लेकिन पूरी तरह से राहत नहीं मिली है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के इंडिया गेट का AQI 329 दर्ज किया गया है, जो 2 सप्ताह पहले 400 के पार था. दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश ने ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए परेशानी…
Land For Job Scam: लालू यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने इस मामले में आरोप तय करने के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है. अगली तारीख को अदालत आरोपियों के बयान को दर्ज करेगी. कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट के अनुसार, लालू यादव ने रेल मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया और सरकारी पदों के बदले सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की साजिश रची थी. कोर्ट ने इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव के अलावा दोनों बेटों तेज प्रताप यादव…
CG News: अपग्रेडेशन कार्य एलएचएस ब्लॉक रद्द होने से रोकी गईं ट्रेनें अब पोंगल पर्व के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे में अपने निर्धारित समय से चलेंगे. इनमें विशाखापत्तनम- रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग- विशाखापट्टनम, दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. नियमित समय सारिणी के मुताबिक चलेंगी ट्रेनें ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने एवं गंतव्य से पहले समाप्त एवं प्रारंभ का निर्णय लिया था. पोंगल पर्व होने के कारण एलएचएस ब्लॉक रद्द होने से विशाखापत्तनम – रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन एवं दुर्ग – विशाखापट्टनम –…
CG News: छत्तीसगढ़ में आज से विवादों के बीच राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 की शुरुआत होगी, लेकिन भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष कौन है इसका विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि वह अध्यक्ष है. वही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अध्यक्ष होने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 13 दिसंबर को जारी कर दिया गया था इसके बाद से अब यह स्थिति क्यों बनी है आपको बता देते हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री रहते बृजमोहन बने थे अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023…
Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव लगातार मुखर हैं. 25 जनवरी को बड़ा मार्च निकालेंगे देवेंद्र यादव हाल ही में उन्होंने पांच दिनों का उपवास सत्याग्रह किया था, जिसमें सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण को रोकने, मैत्री बाग को निजी हाथों में न देने और रिटेंशन स्कीम को यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गई थी. सत्याग्रह के दौरान इन मांगों पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के एक-दो पॉकेट क्षेत्रों में तीखी ठंड और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में असर ज्यादा रहेगा. इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट IMD ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम और…
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में सूर्यवंशी ने अपनी दमदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए मात्र 63 गेंदों में शतक ठोक दिया. उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है. 24 गेंदों में फिफ्टी, 63 में सेंचुरी वैभव ने इस पारी की शुरुआत से ही अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने केवल 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके बाद अगली 39 गेंदों में उन्होंने अपना शतक…
MP News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल जोन भोपाल बेंच ने मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत आठ शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई है. ट्रिब्यूनल ने इसे पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा संकट मानते हुए राज्य सरकार को आठ सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. एनजीटी ने कहा है कि भोपाल में वायु गुणवत्ता तय मानकों से काफी नीचे चली गई है और कई बार AQI ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच चुका है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन शहरों को किया नाॅन-अटेनमेंट घोषित यह आदेश आवेदक राशिद नूर…
