Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
December Inspiring Women: दिसंबर आमतौर पर आत्ममंथन का महीना होता है। साल भर की थकान, रिश्तों की औपचारिकताएं और काम की दौड़ के बीच किसी तरह अपने लक्ष्य तक पहुंचना। लेकिन इस बार दिसंबर सिर्फ साल का अंत नहीं, बल्कि हौसले की नई शुरुआत का प्रतीक भी बना। इस महीने कुछ महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया, जिसने यह साबित कर दिया कि सीमाएं बनाई जाती हैं, तोड़ी जाने के लिए। कोई मैदान में रिकॉर्ड बना रही थी, कोई सेना की परंपराओं को बदल रही थी, कोई अंतरिक्ष की दहलीज लांघ रही थी और कोई 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बाइक दौड़ा…
Raipur Telibandha shootout: तेलीबांधा शूटआउट की सुपारी देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। मयंक की 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। पुलिस का दावा है कि 4 दिनों की पूछताछ में मयंक ने शूट आउट को लेकर कई राज़ उगले हैं। जिनकी तस्दीक के लिए छानबीन करेगी। मयंक सिंह कोई मामूली अपराधी नहीं है, बल्कि वह झारखंड के कुख्यात अमन साव गैंग का सबसे भरोसेमंद और खतरनाक गुर्गा माना जाता है। NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा…
रायगढ़ : तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। वहीं बस में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना में महिला टीआई कमला पुसाम बुरी तरह घायल हुए हैं। गांव में भारी तनाव का माहौल है।
रायपुर : राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक दो महिला गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं किसी मामले की सुनवाई में कोर्ट आई थी। NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब आधे घंटे तक महिलाओं के बीच विवाद चलता रहा। इस दौरान कोर्ट परिसर…
सर्दी के मौसम में आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों की परेशानी अक्सर बढ़ जाती है। ठंड के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न आ जाती है, जिससे घुटनों का दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ जाती है। फिजियोथेरेपिस्ट के अनुसार, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिसका सीधा असर जोड़ों की लचीलापन और दर्द की तीव्रता पर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में नियमित हल्की एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। घुटनों के लिए स्ट्रेचिंग, क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग एक्सरसाइज दर्द को कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी से सिकाई, नी-पैड का इस्तेमाल…
Naxal Terror in Chhattisgarh: बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया। बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए. हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जशपुर : पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करमीटिकरा गांव में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए. विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला भी किया, जिससे शिक्षक समेत उनके परिजन घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच नकाबपोश बदमाशों ने फुलैता चौक करमीटिकरा में रहने वाले शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया. घटना के…
रायपुर. राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान जारी है. कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत का पोस्टर हाथों में थामकर हवन-पूजन किया. कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए. कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं. क्योंकि जिस चौपाटी से गरीब और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी जुड़ी हुई है, उसे उजाड़कर कभी वैध तो…
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने 1 साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। बीते 4 दिसंबर 2024 को ये ये भगदड़ हैदराबाद के संध्या थियेटर जो आरटीसी एक्स रोड्स पर है, में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। अब हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए 100 पेज की एक डिटेल्ड चार्जशीट दाखिल की है। इसमें अल्लू अर्जुन समेत संध्या थियेटर के प्रबंधन और…
