Author: The Janta News

रायपुर : राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी शामिल हैं। कारोबारी का आरोप है कि लाभांडी स्थित जमीन के पुराने सौदे को लेकर उनसे चार करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। रकम देने से इनकार करने पर 27 सितंबर को फाफाडीह…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मैनपावर घोटाले से जुड़े मामलों में दो आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दे दी है। हालांकि, रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल जेल में ही रहना होगा, क्योंकि कोल और चावल घोटाले से जुड़े मामलों में उन्हें अभी राहत नहीं मिली है। वहीं, मैनपावर घोटाला मामले में गिरफ्तार अरुणपति त्रिपाठी करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें इस मामले में राहत मिली है। उनकी ओर…

Read More

कांकेर : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज में करीब 30 किलोमीटर तक गाड़ियों से दौड़ लगाई। इस दौरान तस्करों ने केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा को कार से कुचलने की कोशिश की। कार उनके पैर को रगड़ते हुए निकल गई, जिससे उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई। वहीं, पुलिस से बचने के लिए तस्कर गांजे से भरी बोरियां कचरे के ढेर में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 400 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के रायपुर स्थित बंगले पहुंच गए और परिसर में धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिक्त 2300 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और इसके लिए निश्चित तारीख घोषित की जाए। CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम जानकारी के अनुसार, डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की…

Read More

रायपुर : धनतेरस और दीपावली की तैयारियों में जुटे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। बीते दिनों चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से कई इलाकों में हुई बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादल छंटने के साथ ही प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनने लगी है। करम परब में दिखा सीएम साय का अनोखा अंदाज, मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 नवंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी।…

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने मांदर की थाप पर पारंपरिक नर्तक दलों के साथ कदम मिलाए और जमकर थिरके। इससे पहले उन्होंने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका महोत्सव में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का…

Read More
JOB

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें चार साल की निर्धारित सेवा अवधि के बाद दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का विकल्प मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उनकी सहमति जरूरी होगी। सेवा विस्तार के दौरान उन्हें बढ़ी हुई सैलरी और भत्ते भी मिलेंगे। महादेव सट्टा…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम शामिल नहीं है, उनके लिए राहत की खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन नागरिकों का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन नई प्रारूप सूची में छूट गया है, वे भी दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के जैव विविधता से भरपूर जंगलों में मकड़ियों की दो महत्वपूर्ण प्रजातियों की मौजूदगी सामने आई है। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र स्थित ऋषिझरन जंगल में किए गए शोध के दौरान जाल बनाने वाली मकड़ियों की दो प्रजातियां मिली हैं। इनमें Steatoda cingulata और Theridula gonygaster शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों प्रजातियों का छत्तीसगढ़ में पहली बार वैज्ञानिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इन प्रजातियों के साथ इनके संबंधित वंश (Genera) Steatoda और Theridula का भी राज्य में पहली बार दस्तावेजीकरण हुआ है। यह खोज छत्तीसगढ़ में मकड़ियों की विविधता और उनके…

Read More

नई दिल्ली : रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से हटाकर सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। सुपरफास्ट श्रेणी से बाहर होने के बाद यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार नहीं देना पड़ेगा, जिससे टिकट का किराया कम हो जाएगा। बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR…

Read More