Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : अरनपुर बम ब्लास्ट केस में एनआईए ने दंतेवाड़ा और सुकमा के 12 जगहों छापा मारा। टीमें लौट गई है। किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। केवल सबूत एकत्रित करने की खबर है। 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी एक वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें वाहन चालक समेत 11 जवान शहीद हुए थे। मामला NIA के पास पहुंचा। इस मामले के संदिग्ध लोगों की तलाशी के लिए NIA ने दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कुल 12 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। NIA के प्रेस रिलीज के…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा. राज्य सरकार ने इसके लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. नए नियमों के तहत नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में गुमटी, ठेले और वाहनों के माध्यम से व्यापार करने वालों को भी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना नियमों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अनुज्ञप्ति प्रदान की जाएगी, 15…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश के तापमान में गिरवाट होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट हो सकती है. वहीं राजधानी में रात का पारा भी लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट…
रायपुर : सीएम साय ने भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, मधुर स्वर साधिका छत्तीसगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित के निधन पर दुःखद जताया है। उन्होंने कहा, संगीत और अभिनय की उनकी यात्रा की जड़ें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की उस सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी थीं, जहाँ संगीत एक परंपरा नहीं एक जीवनधारा है। रायगढ़ की पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थित अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में जन्मी सुलक्षणा जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ के पैलेस रोड स्थित शासकीय बालिका विद्यालय में प्राप्त की थी। उनके पिता श्री प्रताप नारायण पंडित जी राजा चक्रधर सिंह के दरबार के प्रसिद्ध तबला वादक…
Raipur : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 13 से 23 नवंबर तक किया जा रहा है. इस वजह से Raipur से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा, जिसमें एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस शामिल है. यह ट्रेन 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.वही 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके अलावा 12, 13 और 19 नवंबर,…
टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 फॉर्मेट में उसका जलवा कायम है। भारत ने चौथे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा, जहां शुभमन गिल की आतिशी पारी और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन ने भारत को शानदार जीत दिलाई। शुभमन गिल का धमाका भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी उस वक्त आई जब भारत को एक मजबूत…
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के AMSS सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से कई घंटों तक उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। इसका असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA) समेत अन्य शहरों में भी उड़ानों की समय-सारणी बिगड़ गई। सूत्रों के अनुसार, सिस्टम फेल होने के बाद कुछ समय तक हवाई ट्रैफिक को मैनुअल तरीके से संभाला गया, जिससे उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भारी देरी हुई।…
Air India Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता द्वारा दायर याचिका पर केंद्र, डीजीसीए और अन्य को नोटिस जारी किया है। सभरवाल जून में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में पायलट-इन-कमांड थे। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। सभरवाल ने एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटना की एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ जांच की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह दुर्घटना हुई, लेकिन आपको (पिता) यह बोझ नहीं उठाना चाहिए कि आपके बेटे…
भारत के Supereme Court ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर भटकने वाले पशुओं, विशेषकर गाय और भैंसों, को तुरंत हटाने के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम और आश्रय-गृह (shelter homes) की व्यवस्था करें। यह फैसला सड़क सुरक्षा, मानव जीवन की रक्षा और पशु कल्याण — तीनों के हित में लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा — “राजमार्गों पर भटकते मवेशी सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते हैं। यह न केवल जान-माल का नुकसान करते…
रायपुर : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है।…
