Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
सक्ती : जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनजीएसएल (NGSL) कंपनी के करीब 70 श्रमिक प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने प्रबंधन पर बिना लिखित सूचना दिए उन्हें काम से हटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद स्थिति सामान्य होने के बजाय और बिगड़ गई है। हादसे के बाद से प्लांट में कामकाज प्रभावित हुआ है और इसी के चलते 200 से अधिक कर्मचारियों को कथित तौर पर…
बलौदाबाजार : जिले में जमानत पर रिहा हुए 9 आरोपियों ने कारों का काफिला निकालकर रैली की। इस दौरान उन्होंने स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई, जिसमें कुछ आरोपी कार की खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए। आरोपियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। दहशतगर्दी ऐसी कि जिसने भी देखा, चेहरे पर भय ही दिखाई दिया। कानून व्यवस्था को आरोपियों और साथ चले रहे बदमाशों से एक तरह से धता बताने का काम किया। अचरज की बात ये कि कारों के काफिले के साथ रैली में शामिल बदमाशों से आने जाने वाले राहगीरों से बदतमीजी भी करते रहे। इसके पीछे सिर्फ…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. असम रायफल में पदस्थ जवान भोजराम साहू को मणिपुर में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियानों के दौरान उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख भी इस सम्मान से अलंकृत होंगे. भीषण विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू ने बताया…
Plane Crash In Dominica Republic: डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा हुआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यहां एक प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होते ही प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट विमान क्रैश हुआ। यह भीषण हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। अमेरिकन रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम G200, प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेलियर या हाइड्रॉलिक समस्या रिपोर्ट हुई। क्रू ने इमरजेंसी…
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो दुनिया की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में अपायर्स से गलती की गुंजाइश काफी कम ही होती है। इसके बावजूद पाकिस्तान के एक ऑलराउंडर को लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायर्स के फैसले भारतीय टीम के पक्ष में ज्यादा होते हैं। ये दावा किया है पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने, जिनके बड़े बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है। खुशदिल का दावा है कि IND vs PAK मुकाबलों में कई बार फैसले भारत के पक्ष में जाते हैं और…
Exam Fee Update: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की बैठकों में लिए गए निर्णय के आधार पर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, अब छात्रों को परीक्षा के हर मद में अधिक भुगतान करना होगा। नियमित परीक्षा शुल्क, जो पहले 280 रुपए था, उसे बढ़ाकर 480 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह, अंकसूची के लिए अब 100 रुपए के बजाय 200 रुपए देने होंगे। प्रायोगिक परीक्षा की फीस भी प्रति विषय 80 रुपए…
रायपुर : प्रदेश में अवैध रेत खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। माइनिंग विभाग और कलेक्ट्रेट की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद रेत माफियाओं द्वारा नियम तोड़कर अवैध रेत खनन कर रहे हैं। बता दें कि माइनिंग टीम ने विभिन्न जिलों में अब तक 1.16 करोड़ से अधिक की वसूली की है। वहीं, 400 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें धमतरी जिले में सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। नियम तोड़कर अवैध रेत खनन करने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। रेत खनन में यदि…
जांजगीर : एक तरफ एचआईवी संक्रमण से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIV संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया, हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण…
CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बिहार के जहानाबाद जिले के एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे और 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद (बिहार) पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, थाना महिला थाना, जिला जहानाबाद (बिहार) में अपराध क्रमांक 35/2019 के तहत आरोपी अजय यादव के खिलाफ धारा 457, 341, 323, 307, 379, 504, 376(डी), 427, 34 भादवि तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत गंभीर मामला दर्ज है। आरोपी घटना के…
Summer Special Train : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन बिलासपुर और बेंगलुरु छावनी के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी. इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी. राशन से जुड़ी शिकायतें अब होंगी घर बैठे दूर, ऑनलाइन जनसुनवाई में सीधे अधिकारियों से करें बात यह ट्रेन एक तरफा…

