Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Army Recruitment Exam 2026 : भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। सेना द्वारा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित होने वाली यह ऑनलाइन परीक्षा आगामी 01 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी, जिसे दो अलग-अलग चरणों (01 जून से 05 जून और फिर 08 जून से 12 जून) में पूरा किया जाएगा। कोयला खदान में जोरदार धमाका, 82 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई अब भी फंसे… रेस्क्यू जारी छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान…
इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। यहां देश के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे। फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।…
Virat Kohli and Travis Head Video: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया और सीधे आगे बढ़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया। मैच के बाद दोनों…
दुर्ग : छत्तीसगढ़ शासन ने लोक सेवा केन्द्रों का सेवा सेतु केन्द्रों के रुप में उन्नयीकरण किया है इसके तहत प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत किए जा रहे है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों में भी ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह प्रमाण बनाए जा रहे है। इस तरह 441 से अधिक शासकीय सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है आम नागरिक घर बैठे इस डिजिटल सेवा का लाभ उठा रहे। जिला प्रबंधक श्रुति अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आय, जाति, निवास…
Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. डीसीपी ने पुष्टि की है कि समर्थ फिलहाल भोपाल पुलिस की कस्टडी में है. 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी किया था. वह आज जबलपुर अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसे भोपाल में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए थे. Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम…
Fuel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। दिल्ली में आज 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक महीने में तीसरी बार कीमतों को बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। NIA On Pahalgham Attack: पेड़ के नीचे खाना, बैसरन पार्क की रेकी और धर्म पूछकर हत्या- पहलगाम हमले की…
NIA On Pahalgham Attack: पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, हमला करने वाले आतंकवादी उसी दिन बैसरन मैदान के पास एक साथ बैठे थे और लंच करने के बाद उन्होंने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 25 भारतीय नागरिक थे। चार्जशीट में यह भी कहा गया कि हमले के बाद आतंकवादियों ने जश्न मनाते हुए फायरिंग की थी। NIA की चार्जशीट के मुताबिक, इस हमले की साजिश द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के…
CG Police Update: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिन 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कोरिया और रायपुर सहित कई जिलों में पदस्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, अगले 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत – लू…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं. लगातार दूसरे दिन समूचा छत्तीसगढ़ तेज गर्मी की चपेट में रहा. अगले पांच दिन इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. रायपुर, बिलासपुर समेत कई इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. बस्तर में 26 मई से बारिश की गतिविधि शुरू होगी, लेकिन मध्य क्षेत्र में इसका प्रभाव 29 मई से नजर आने की संभावना है, तब तक प्रदेश भारी गर्मी से झुलसने के आसार हैं. सुबह 10 बजे के बाद धूप का प्रभाव शुरू हो जाता है और 12 बजे के बाद लू का प्रभाव…
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। जहां फैंस थिएटर के बाद अब इसके दूसरे भाग यानी ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसके पहले पार्ट ने अचानक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दोबारा एंट्री मारकर तहलका मचा दिया है। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को एक नए अवतार ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ के रूप में री-रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता जगा दी…

