Author: The Janta News

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। घटना में सरपंच मानिकलाल वर्मा के हाथ में चोट आई है। चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में भाषण चल रहा था, तभी आरोपी जितेन्द्र यादव (36 वर्ष) निवासी पलांदूर ने अचानक हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हवा में टकराए अमेरिका के दो…

Read More

अमेरिकी नौसेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, उसके दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट्स एक एयर शो के दौरान हादसे के शिकार हो गए। आपको बता दें F-18 लड़ाकू विमान को काफी आधुनिक माना जाता है और अमेरिकी नौसेना बड़ी संख्या में इस विमान का इस्तेमाल करती है। ऐसे में इन दो विमानों का क्रैश होना एक बड़ी घटना मानी जा रही है। इससे पहले ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में भी बड़ी संख्या में अमेरिका के लड़ाकू विमान और अन्य विमान तबाह हुए थे। IPL Points Table: अंक…

Read More

IPL Points Table : आईपीएल में इस वक्त गजब का रोमांच चल रहा है। एक टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, यानी अब कुल मिलाकर तीन स्पॉट बाकी हैं, लेकिन दावेदार सात हैं। ये तीन टीमें कौन सी होंगी, अभी कह पाना मुश्किल है। पहले आरसीबी ने पंजाब को हराकर और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर मामला और भी ज्यादा पेचीदा कर दिया है। आने वाले मैच और भी रोचक होंगे, इसकी अब गारंटी सी लग रही है। सभी टीमों की धुकधुकी बढ़ी हुई है कि आने जाने क्या होगा।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक तामझाम और वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते हुए एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के आह्वान से प्रेरित होकर, मंत्री वर्मा ने अपने शासकीय दौरों और आवागमन के दौरान मिलने वाले ‘पायलट’ और ‘फॉलो’ वाहनों के उपयोग को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। ​मंत्री श्री वर्मा अपने पूरे स्टाफ के साथ बेहद सीमित और कम से कम गाड़ियों के काफिले में सफर करेंगे। राज्य स्तर…

Read More

CG News : धुरवा आदिवासी समाज बस्तर संभाग की विशेष बैठक शनिवार को जगदलपुर के तेतरकुटी स्थित सामाजिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के 20वें स्थापना दिवस समारोह की समीक्षा करते हुए सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। समाज ने शादी-विवाह में बढ़ती फिजूलखर्ची रोकने के लिए डीजे, अंग्रेजी शराब और अनिवार्य कपड़ा वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय समाज को कर्ज के बोझ से बचाने और पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। धुरवा समाज…

Read More

धरसींवा: विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग ग्रामीण ने हाइटेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। बुजुर्ग के मकान को शासन-प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया, जिसके कारण उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया। इसी से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया। यह पूरा मामला सारागांव का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कालिया साहू अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती और मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उस घर में उनके छोटे-छोटे बच्चे, पूरा परिवार और नाना-नानी दशकों से रह रहे थे, लेकिन प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई…

Read More

Chhattisgarh liquor scam case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि टुटेजा को 21 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि इस मामले के अन्य सह-आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर हैं। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने टिप्पणी की कि टुटेजा के खिलाफ करीब 85 गवाहों से पूछताछ की जानी बाकी है और ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि…

Read More

Amit Shah in CG : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद वे बस्तर से नक्सलवाद के अंत में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों, पुलिस अधिकारियों, नक्सल पीड़ित परिवारों, शहीद जवानों के परिवार और समाज प्रमुखों से भी अमित शाह मुलाकात करेंगे. CG Road Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक बस हादसा, शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल बस्तर पहुंचने के बाद अमित शाह सबसे पहले गुंडाधुर के गांव नेतानार जाएंगे. वहां मौजूद सीआरपीएफ कैंप को जन सुविधा केंद्र घोषित कर उसका…

Read More

जगदलपुर : नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. Medical Shops Closed: 20 मई को सभी मेडिकल शॉप बंद, दवा खरीदने वालों के लिए जरूरी अलर्ट जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15…

Read More

Medical Shops Closed: छत्तीसगढ़ समेत पुरे देशभर के विभिन्न केमिस्ट और दवा विक्रेता संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल का मुख्य कारण ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध बताया जा रहा है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है, साथ ही बिना उचित निगरानी के दवाइयों की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। मेडिकल स्टोर्स…

Read More