Author: The Janta News

जगदलपुर:  झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार को जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों पर फैसला आया है। कोर्ट ने झीरम कांड मामले में सभी 10 आरोपियों को सभी धाराओं में दोषी माना है। 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या का प्रयास के तहत सभी आरोपियों को दोषी सिद्ध पाया गया। आरोपियों को 16 सितंबर को दंड सुनाया जाएगा। IPS Ratanlal Dangi Case: निलंबित IPS रतनलाल डांगी…

Read More

काठमांडु : नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 1,344 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 4,898 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद 1,344 शवों में 489 पुरुष, 269 महिलाएं, 52 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा 501 शवों के आंशिक अंग भी बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। CG Quarterly Exam: छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तारीख तय, 21 सितंबर से सभी जिलों में एक साथ शुरू होगी परीक्षा 4,250 नेपाली और…

Read More

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। टीम इंडिया का हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने दो मुकाबले ग्रुप स्टेज में खेले हैं और दोनों को ही एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही हैं, जिसके दम पर टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पाकिस्तानी…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा विदाई समारोह में भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि अदालतें सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं. बल्कि आम आदमी की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं. पद और इंसान अस्थायी हैं, लेकिन न्यायिक संस्थाएं स्थायी रहें. इसके साथ उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की साख और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया. ब्लू ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में मनाई जन्माष्टमी, 8 महीने की बेटी बनी राधा सेवानिवृत्त होने के उपरांत शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में चीफ जस्टिस सिन्हा ने अपने उद्बोधन में अपनी सफलता का श्रेय पत्नी शालिनी सिन्हा को दिया.…

Read More

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूरे जेल परिसर को टेंट और लाइटिंग से सजाया गया था. खास बात यह रही कि जेल में बंद चार महिला कैदियों के साथ उनकी छोटी बच्चियां भी जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुईं. इस अवसर पर बच्चियों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाई गई. उनके लिए नई ड्रेस लाई गई और फिर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के पास बैठाया गया. इन चार बच्चियों में नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान की बेटी भी शामिल थी. मुस्कान की बेटी की उम्र अभी सिर्फ…

Read More

CG Electricity Crisis: ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी से एनटीपीसी जमनीपाली स्टेशन की सभी सात इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इससे पावर स्टेशन से 2600 मेगावॉट बिजली उत्पादन बंद हो गई है। छत्तीसगढ के कोरबा जिले में सार्वजनिक क्षेत्र एनटीपीसी की एक बडी बिजली स्टेशन की सभी इकाईयों के बंद होने से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। एनटीपीसी कोरबा स्टेशन में आई इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश जारी है। Train Alcohol Rules: ट्रेन में शराब की बोतल ले जा सकते…

Read More

Train Alcohol Rules: करोड़ों यात्री भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करते हैं, लेकिन ट्रेन में शराब ले जाने को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम रहता है. कई लोग मानते हैं कि अगर बोतल सीलबंद है और उसकी रसीद पास में है, तो उसे ट्रेन में ले जाना पूरी तरह से कानूनी है. हालांकि, सच यह है कि ट्रेन में शराब ले जाने की कोई एक राष्ट्रव्यापी सीमा  तय नहीं है. शराब ले जाने की अनुमति और उसकी मात्रा पूरी तरह से आपके शुरुआती स्टेशन, रास्ते में पड़ने वाले राज्यों और  गंतव्य राज्य के आबकारी नियमों पर निर्भर करती है.…

Read More

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. सक्रिय मानसून से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें प्रतिशत की कमी है. इस बीच राजधानी रायपुर में एक दिन में छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री…

Read More

Seasonal Illness Symptoms : सितंबर शुरू हो चुका है, इस महीने में मौसम में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देता जाता है. अचानक मौसम में होने वाले बदलावों की वजह से लोग काफी ज्यादा बीमार पड़ते हैं. दरअसल, मौसम में बार-बार उतार चढ़ाव की वजह से हमारी इम्यून पावर कम होने लगती है, जिसकी वजह से वायरस,बैक्टीरिया या एलर्जी से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ने लगती है. बदलते मौसम की वजह से होने वाली समस्याओं को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, यही लापरवाही बाद में लंबे समय तक बीमारी का कारण बन सकती है. ऐसे में बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों…

Read More

CG Civil Supplies Corporation: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 97वीं बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता, बोनस, वेतन वृद्धि और यात्रा भत्ते सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में तीन पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, करीब 800 कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि, 105 दैनिक वेतनभोगियों के बोनस और 109 सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामरों के वेतन वृद्धि प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया।…

Read More