Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
काठमांडू : नेपाल में आए सैलाब से हुई तबाही का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। मृतकों का आंकड़ा 962 हो चुका है जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग अभी-भी लापता हैं। इस बीच सैलाब से सबसे ज्यादा प्रभावित नुवाकोट में मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। नुवाकोट के विदुर नगरपालिका स्थित बेत्रावती गांव में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के मलबे में यह घर दब गया था। सभी शव तीर्थयात्रियों के होने की आशंका जताई जा रही है। Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया…
Lionel Messi Retirement : फुटबॉल की दुनिया के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। अर्जेंटीना के दिग्गज स्टार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक मैदान पर जादू बिखेरने वाले मेसी अब नेशनल टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीता था। 2026 में भी टीम मेसी की कप्तानी में फाइनल खेली, लेकिन स्पेन से हारकर लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा,…
रायपुर : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश की है। 6 अगस्त 2026 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद की जाने वाली नियुक्ति के संबंध में है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसलिए फिलहाल…
CG Crime: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है। ED Raid in CG: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी…
ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। मंगलवार की सुबह छह बजे के आस-पास ईडी की टीम ने छापा मारा है। दो गाड़ियों में सवार होकर पांच से आठ अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित, 608 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल; 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार बताया जाता है कि ईडी के करीब आठ अधिकारी सुबह छह बजे के आस-पास दो गाड़ियों में सवार होकर चंद्रवंशी के पुरानी…
CGPSC Main Exam 2025 results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है। LPG Cylinder Price Hike: आज…
LPG Cylinder Price Hike: 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बड़े शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कीमतों में यह बदलाव महीने की शुरुआत में हुआ है, जिससे कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर व्यवसायों की लागत बढ़ गई है। ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2,916.50 रुपये हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल!…
रायपुर: निम्न दबाव समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मॉनसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सरगुजा और रायपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. धूप में निकलते ही लाल पड़ जाती है त्वचा? टैनिंग नहीं, हो सकता है PMLE का संकेत मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने…
नई दिल्ली : कुछ लोगों को धूप में निकलने पर सामान्य से ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें सिर्फ पसीना नहीं आ रहा होता बल्कि त्वचा भी अलग तरह से रिएक्ट करने लगती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि धूप में निकलते ही त्वचा में मामूली जलन से ज्यादा परेशानी हो रही है तो इसे अनदेखा न करें। यह संकेत हैं कि त्वचा को धूप से एलर्जी है और बाहर निकलते वक्त जरूरत से ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। चलिए सनलाइट से स्किन को होने वाली एलर्जी के बारे में विस्तार से जानते हैं: Jhiram Ghati Case:…
ईशा फाउंडेशन के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गया 93 लोगों का ग्रुप आज मुंबई वापस लौट आया। यात्रियों के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही वहां भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। लंबे इंतजार के बाद परिवार से मिले लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कोई मां अपने बेटे से लिपटकर रोती नजर आई तो कहीं भाई-बहन ने एयरपोर्ट पर ही राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी हत्याकांड पर फैसले के लिए करना होगा और इंतजार, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, जानें अब कब होगी सुन मुंबई सुरक्षित लौटीं मानसी पारेख इन यात्रियों में अभिनेत्री मानसी…
