Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Google Gemini Hack: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती क्षमताओं के बीच Google के Gemini मॉडल को लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुरक्षा परीक्षण के दौरान Gemini ने गलती से तीन वास्तविक कंपनियों के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच बना ली। यह घटना उस समय हुई, जब AI मॉडल को साइबर सुरक्षा क्षमताओं के एक रूटीन टेस्ट के लिए इंटरनेट से कनेक्ट किया गया था। इस मामले की जानकारी The Wall Street Journal की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह टेस्ट मई 2026 में साइबर सुरक्षा फर्म…
Rashifal 20 September 2026: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को धन, परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के काम, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि 20 सितंबर 2026 को आपका दिन कैसा रहेगा, किन कामों में सफलता मिल सकती है…
झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले का आदिवासी समाज ने किया विरोध, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी
जगदलपुर : झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद आदिवासी समाज ने असंतोष जताते हुए अब कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जगदलपुर के परपा में आयोजित बैठक में बस्तर संभाग सहित करीब 6 से 7 जिलों के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में समाज के लोगों ने दावा किया कि NIA कोर्ट ने जिन 10 लोगों को दोषी ठहराकर मृत्युदंड की सजा सुनाई है, वे झीरम घाटी की घटना में शामिल नहीं थे और उन्हें मामले में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया। 51 हजार युवाओं को…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 20वें रोजगार मेले के दौरान देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। देश के 45 स्थानों पर आयोजित इस रोजगार मेले का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने चयनित युवाओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सरकार के अनुसार, अब तक आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से कुल 12 लाख 75 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने…
CG Transport Fee Hike: छत्तीसगढ़ में मोटर वाहन से जुड़े काम कराने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा। परिवहन विभाग ने करीब 32 साल बाद विभिन्न परिवहन सेवाओं की फीस में संशोधन किया है। नई शुल्क दरों को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है और प्रकाशन की तारीख से ही इन्हें प्रभावी माना गया है। नई दरों का असर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण कराने वाले वाहन मालिकों से लेकर बस, टैक्सी, मालवाहक और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों तक पड़ेगा। सबसे बड़ी बढ़ोतरी बस परमिट के शुल्क में हुई है। पहले जहां बस…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। करहीभदर के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के कई कर्मचारी सवार थे और यह बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को…
रायपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके…
सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति सामने आई है। हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक शिक्षक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! अब बैंक बदलने पर नहीं लेना होगा नया FASTag, OneTag से होगा काम बताया जा रहा है कि स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान शिक्षक इसकी चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं। हालांकि राहत की बात यह…
FASTag OneTag: वाहन में FASTag का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब FASTag का बैंक बदलने के लिए नया FASTag लेने या गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा पुराना FASTag हटाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag यूजर्स के लिए OneTag सुविधा शुरू की है। इसे NHAI के Rajmargyatra App के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। Oscar 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है बेहद खास बैंक बदलने पर नहीं बदलेगा FASTag अब तक अगर कोई FASTag यूजर अपना बैंक बदलना…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी का असर रहा। हालांकि शाम होते-होते मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से…
