Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई. मरने वालों में 4 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के निवासी थे. हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं. इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल…
नई दिल्ली: लद्दाख में एक चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करने वाली पर्यटक ने अब भारतीय सेना के जवानों से माफी मांगी है। कुछ दिन पहले उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह ट्रैफिक रोके जाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती और खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए कहती नजर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने व्यवहार पर अफसोस जताया और सीधे सेना के जवानों से माफी मांगी। उसने कहा, ‘कृपया मेरे देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो।’ महिला ने कहा कि चेकपोस्ट पर जो कुछ…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया. सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं दो दिनों में राजधानी रायपुर में पारा 26 से चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है. अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर…
National Green Tribunal: राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा तीन क्रिकेट स्टेडियमों – मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम, छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के एक महीने से अधिक समय बाद भी जयपुर कोर्ट की प्रत्यक्ष पर्यावरणीय देखरेख में ये स्टेडियम यथावत रहेंगे. एनजीटी ने पहले सभी स्टेडियमों / क्रिकेट संघों को क्रिकेट मैदानों के रखरखाव के लिए भूजल के कथित उपयोग के संबंध में 2021 की याचिका पर संज्ञान लेने के बाद केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) को अपना जवाब देने के लिए कहा था.…
Monsoon Health Alert: मानसून के सीजन में बुखार, बदन दर्द और सिर दर्द एक आम समस्या है। कई लोग इससे राहत पाने के लिए ओवर द काउंटर पेनकिलर लेते हैं। हालांकि, अगर आप बुखार, उल्टी-दस्त और कम तरल पदार्थ पीने की वजह से पहले से डिहाइड्रेटेड हैं तो ऐसे समय में पेनकिलर खाने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है। खासतौर से तब जब डेंगू और बाकी इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा हो। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तत्काल तबादला नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं लेते रहें सावधान हमें इबुप्रोफेन, डाइक्लोफेनाक, नेप्रोक्सेन, और एस्पिरिन जैसी नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी…
RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती में नई रिक्तियां शामिल की हैं। पहले इस भर्ती के तहत 3,993 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। अब रिक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 4,029 हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित आवेदन और अन्य जरूरी निर्देश आरआरबी की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही मान्य होंगे। Bhilai Factory Accident News: सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब…
SIM Rule: भारत में एक व्यक्ति के नाम पर SIM कार्ड रखने की सीमा तय है. लेकिन स्कैमर्स लूपहोल का फायदा उठाकर मैक्सिमम के बाद भी SIM अपने नाम पर जारी करवा लेते हैं. अब ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार विभाग और ज्यादा सख्त हो गया है. दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों के अनुसार, भारतीय नागरिक अपने नाम पर अधिकतम 9 SIM कार्ड रख सकते हैं. हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में ये सीमा 6 SIM कार्ड है. सरकार ने अब इस नियम को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है. 17 अगस्त…
CG Government Job: छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भर्ती के अगले चरण में चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तत्काल तबादला अपर…
कुछ अभिनेता किरदार निभाते हैं, और कुछ अभिनेता खुद को पूरी तरह उस किरदार के हवाले कर देते हैं. रणदीप हुड्डा ऐसे ही कलाकार हैं. अलग-अलग किरदारों के लिए उन्होंने कई बार अपने शरीर में बड़े बदलाव किए, नई स्किल्स सीखीं और असली जिंदगी के किरदारों की चाल-ढाल, बोलने का अंदाज, बॉडी लैंग्वेज और सोच को गहराई से समझा. उनका सिनेमा के प्रति नजरिया बेहद बारीकी वाला है. यही वजह है कि वह इंडस्ट्री के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में खुद को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखते हैं. उनके जन्मदिन पर आइए उनकी 7…
रायपुर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अब अनिवार्य कर दी गई है। विद्युत वितरण कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया है। कंपनी मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार ई-केवाईसी की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार मोर बिजली ऐप, मीटर रीडर अथवा वितरण केंद्र/जोन कार्यालय पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकेंगे। विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक ई-केवाईसी की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी के नाम पर यदि कोई कर्मचारी या…
