Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Delhi to Raipur Flight: फ्लाइट री-शेड्यूल होने और टर्मिनल बदलने की समय पर जानकारी नहीं देने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इंडिगो एयरलाइंस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने इसे उपभोक्ता सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना। आयोग ने कहा कि समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद यात्री उड़ान नहीं पकड़ सका, जिससे उसे आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। आयोग ने एयरलाइंस को 45 दिनों के भीतर क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर ब्याज भी…
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में एक छात्र ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की। आठवीं के छात्र ने पहले टीचर को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया। फायरिंग की इस घटना में कम से कम 15 छात्र घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को स्कूल में हई इस फायरिंग की घटना में एक शिक्षक और शूटर छात्र की मौत हो गई है। स्थानीय प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ ने बताया, “नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता…
India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले की तारीख तय हो गई है। इस बार ये मैच महिला एशिया कप में होगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा। इस बार का एशिया कप यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। इस मैच की तारीख 5 सितंबर तय की गई है। इससे पहले हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, इसमें…
CG Crime News: धमतरी जिले के भेण्डरी गांव में घर में घुसकर चोरी और महिला को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। अंधेरी रात में गरजी Agni-4: DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा था। इस दौरान आरोपी ने महिला पर हमला…
नई दिल्ली : भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली मध्य दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का रात में सफल परीक्षण किया. सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत हुए इस यूजर ट्रायल ने सभी तकनीकी मानकों को पूरा किया. ठोस ईंधन से चलने वाली यह दो-स्तरीय मिसाइल 4,000 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने को तबाह करने की मारक क्षमता रखती है, जिससे भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूती मिली है. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर PM मोदी की खास देशवासियों से अपील, ‘लोकल कपड़े पहनें और GRWM ट्रेंड को करें फॉलो’ …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर स्थानीय कपड़ों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने जनता से अपील करते हुए देश की पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय बुनाई को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से स्थानीय कपड़ों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हैशटैग के साथ अपने ‘गेट रेडी विद मी’ (GRWM) वीडियो शेयर करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को क्रिएटिव ऑनलाइन पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देने के लिए एक्स प्लेटफॉर्म का उपयोग किया। इसमें भारत…
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई. उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा हुई. अब तक मॉनसून की स्थिति सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है. आने वाले दो दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि कल यानी 8 अगस्त से बारिश की गतिविधियां धीमी हो सकती है. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा रघुनाथ नगर और मालखरौदा में रिकॉर्ड की गई. इसके बाद सिमगा में 6 सेमी और सुहेला, दोरनापाल,…
Indian Railways Update : रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और टिकट जांच के दौरान होने वाले विवादों पर रोक लगाने के लिए रायपुर रेल मंडल ने नई पहल शुरू की है। मंडल के 38 ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इन कैमरों के जरिए टिकट जांच से लेकर यात्रियों के साथ होने वाली बातचीत और विवाद की स्थिति तक हर गतिविधि की रियल टाइम रिकॉर्डिंग होगी। रेलवे ने इस व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है, जिसे भविष्य में सभी पब्लिक डीलिंग स्टाफ तक विस्तार दिया जाएगा। खौफनाक हादसा: जंगल…
सरकार ने एआई जेनरेटेड डीपफेक कंटेंट को लेकर नियम को सख्त कर दिया है। सरकार ने एआई से बनाए गए डीपफेक ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने के नियामकीय ढांचे को मजबूत करने का काम किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब पहले के मुकाबले जल्द कार्रवाई करनी होगी। इससे पहले भी सरकार ने 20 फरवरी को एआई जेनरेटेड कंटेंट के लिए नए नियम लागू किए थे, जिसमें कंटेंट की लेबलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। खौफनाक हादसा: जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक क्या हैं…
Pm Electric Bus : बिलासपुर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल होने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर को मिलने वाली 50 एयर कंडीशंड (AC) ई-बसों के संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खास बात यह है कि इन बसों के रूट तय करने में आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने लोगों से सुझाव मांगे हैं, ताकि ई-बसों का संचालन शहर की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि लोगों की राय के…
